https://www.choptaplus.in/

रोहतक NH-9 पर खड़ी कार में मिला दिल्ली पुलिस के जवान की लाश

रोहतक हाईवे के कनक ढाबे पर के पास कार में संदिग्ध हालत में मिली दिल्ली पुलिस के जवान की लाश
 
 
रोहतक हाईवे के कनक ढाबे पर के पास कार में संदिग्ध हालत में मिली दिल्ली पुलिस के जवान की लाश

रोहतक/सांपला। रोहतक में नेशनल हाईवे नंबर 9 पर स्थित कनक ढाबे पर सोमवार सुबह एक कार के अंदर दिल्ली पुलिस के एक जवान का शव संदिग्ध हालात में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान आसौदा गांव के रहने वाले सुधीर के रूप में हुई है, जो दिल्ली पुलिस में तैनात था। घटना की सूचना मिलते ही सांपला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई (PGI) भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

ढाबा कर्मचारियों ने देखी कार में पड़ी लाश

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10 बजे कनक ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारियों का ध्यान वहां खड़ी एक कार पर गया। जब उन्होंने पास जाकर देखा, तो कार के अंदर एक व्यक्ति बेसुध हालत में पड़ा था। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना सांपला पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब कार की तलाशी ली, तो मृतक के पास से मिले कागजातों के आधार पर उसकी शिनाख्त आसौदा निवासी दिल्ली पुलिसकर्मी सुधीर के रूप में हुई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उठेगा पर्दा

शव मिलने की सूचना तुरंत मृतक के परिजनों को दी गई, जिसके बाद वे भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मौके पर डीएसपी राकेश मलिक और एफएसएल (FSL) की टीम भी कनक ढाबे पर पहुंची गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुधीर की मौत कैसे हुई, यह हत्या है या आत्महत्या, इसका खुलासा केवल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

दिल्ली पुलिस को दी गई मामले की जानकारी

चूंकि मृतक सुधीर दिल्ली पुलिस में कार्यरत था, इसलिए सांपला पुलिस ने आधिकारिक तौर पर दिल्ली पुलिस को भी इस घटना की सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और सुधीर के मोबाइल की भी जांच की जा सकती है ताकि यह पता चल सके कि वह ढाबे पर कब और किसके साथ आया था।
 

Rajasthan