https://www.choptaplus.in/

Sirsa News: सिरसा की बहू डॉ. निशा गुप्ता ने रचा इतिहास, पानी से जहर निकालने वाली तकनीक पर LPU से हासिल की PhD

Dr. Nisha Gupta Sirsa: सिरसा की बेटी का कमाल! रसायन विज्ञान में शोध कर खोजी जल शुद्धिकरण की नई नैनो-तकनीक
 
सिरसा की डॉ. निशा गुप्ता, जिन्होंने रसायन विज्ञान में पीएचडी पूरी कर पानी शुद्ध करने की नई तकनीक खोजी है

सिरसा की प्रतिभाशाली बेटी डॉ. निशा गुप्ता, पत्नी रजत गुप्ता ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। राजेंद्र गुप्ता एवं पिंकी गुप्ता की बहू डॉ. निशा ने (लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय, जालंधर, पंजाब) से रसायन विज्ञान में विद्या वाचस्पति (पीएचडी) की उपाधि प्राप्त कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

डॉ. निशा का शोध विषय था—विद्युत-रासायनिक तकनीक के माध्यम से भारी धातुओं के अपदूषण हेतु पॉलिअनिलिन आधारित त्रिघटक नैनो-संयुग्मों का संश्लेषण। यह शोध आज के समय की एक बड़ी पर्यावरणीय समस्या—पानी में घुली जहरीली भारी धातुओं—के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

उनके द्वारा विकसित की गई विशेष नैनो-संयुग्म प्रौद्योगिकी पानी को शुद्ध करने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो सकती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह तकनीक भविष्य में औद्योगिक प्रदूषण को कम करने और स्वच्छ जल उपलब्ध कराने में क्रांतिकारी भूमिका निभा सकती है। डॉ. निशा ने अपने शोध में पॉलिअनिलिन आधारित त्रिघटक नैनो-संयुग्मों का निर्माण कर विद्युत-रासायनिक विधि के माध्यम से भारी धातुओं को हटाने की नई पद्धति प्रस्तुत की है।

यह कार्य न केवल वैज्ञानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज और पर्यावरण के लिए भी अत्यंत उपयोगी है। परिवार और समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। ससुर राजेंद्र गुप्ता और सास पिंकी गुप्ता ने अपनी बहू की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि निशा ने हमारे परिवार का ही नहीं, पूरे शहर का नाम रोशन किया है।

डॉ. निशा के माता-पिता वीरेंद्र बंसल एवं वीरेंद्रा बंसल ने भी अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनकी वर्षों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। डॉ. निशा की इस सफलता से क्षेत्र की बेटियों और बहुओं को भी शिक्षा और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि यदि लगन और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता निश्चित है। डॉ. निशा गुप्ता की यह कामयाबी आने वाले समय में देश के वैज्ञानिक क्षेत्र में एक नई पहचान बनाएगी और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। पूरे क्षेत्र को डॉ. निशा गुप्ता पर गर्व है और यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी। हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरदीप सैनी, जिला महासचिव अजीत सिंह रंगा, वरिष्ठ उप प्रधान कृष्णा कुमारी, कोषाध्यक्ष राजकुमार खूंगर ने डा. निशा गुप्ता को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Rajasthan