https://www.choptaplus.in/

Sirsa News : गांव नहराणा में सांप के डसने से महिला की मौत

भारत का दूसरा सबसे जहरीला सांप
 
sirsa mews

 

Sirsa News  : खंड के गांव नहराणा में  सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह 35 वर्षीय महिला सुमन पशुओं के लिए चारा डाल रही थी उसी समय जहरीले सांप ने डस लिया। महिला का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। सांप को रेस्क्यू करके पकड़ लिया। Sirsa news 

गांव नहराणा में सांप के डसने से महिला की मौत

 

जानकारी के अनुसार गांव नेहराना में करीब 35 वर्षीय महिला सुमन पत्नी विजेंद्र सहारण शुक्रवार सुबह पशुओं के लिए चारा डाल रही थी । तभी जहरीले सांप ने डंक मार दिया। जिस महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक महिला के दो लड़के हैं। महिला की मौत के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और गमगीन माहौल में मृतका का अंतिम संस्कार किया गया।

 

सिरसा चोपटा क्षेत्र की ज्यादा खबरें जानने के लिए क्लिक करें

 

भारत का दूसरा सबसे जहरीला सांप

 स्नेक मैन पवन जोगपाल को लोगों ने मौके पर बुलाया। सांप वहां पड़ी तूड़ी के ढेर में था। जब उसे निकाला गया तो वह इंडियन सपेक्टाकाल्ड कोबरा निकला। जोगपाल ने बताया कि यह भारत का दूसरा सबसे जहरीला सांप है। इसमें न्यूरो टॉक्सीक जहर होता है, जो नाड़ी तंत्र पर सीधा असर कर व्यक्ति को मार डालता है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि सांप के डसने पर झाड़ फूंक करवाने की बजाय सीधे अस्पताल ले जाना चाहिए। यदि महिला को भी सीधे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया जाता तो उसकी जान बच जाती।

Rajasthan