https://www.choptaplus.in/

हरियाणा में आज बारिश की संभावना नहीं:अधिकतर जिलों में खिली धूप; पश्चिमी विक्षोभ हुआ रवाना, कल सुबह घना कोहरा, मौसम शुष्क

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि शाम तक प्रदेश में आमतौर पर आसमान साफ हो जाएगा, बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है। 31 जनवरी से राज्य में मौसम आमतौर से खुश्क रहने की संभावना है।
 
weather
प्रदेश में 20 से 24 घंटे तक बारिश का दौर प्रदेश वासियों के लिए भले ही परेशानी भरा रहा हो, लेकिन सर्दी से राहत मिली है।

      

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म होने को है। रविवार अल सुबह से देर रात तक बुंदाबांदी झेल रहे प्रदेश के अधिकतर जिलों में सोमवार को मौसम खुलने के आसार बन गए हैं। कई जिलों में तो सुबह ही सूर्यदेव चमकने लगे हैं। हालांकि आसमान पर हल्के बादल भी हैं, लेकिन वे बरसने वाले नहीं हैं। माैसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि कुछ क्षेत्र को छोड़ कर दोपहर बाद तक आसमान पूरी तरह से साफ हो जाएगा। कुछ में गरज चमक बनी रहेगी।

न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

प्रदेश में 20 से 24 घंटे तक बारिश का दौर प्रदेश वासियों के लिए भले ही परेशानी भरा रहा हो, लेकिन सर्दी से राहत मिली है। बूंदाबांदी से गेहूं की फसल को भी लाभ हुआ है। महेंद्रगढ़ जो कि प्रदेश के सबसे ठंडे इलाकों में शुमार है, का रात दिन दिन का तापमान बढ़ गया है। रात का तापमान यहां 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है। अंबाला में जरूरत तापमान 8 डिग्री तक रहा, लेकिन ठंड से यहां भी राहत ही रही है।

विभिन्न जिलों में ये हाल

सोनीपत और जींद में आसमान साफ हो गया है। हिसार में हल्की धूप खिली है, लेकिन आसमान पर रह रह काले बादल भी उमड़ रहे हैं। महेंद्रगढ़ और फतेहाबाद भी आसमान साफ है। मौसम विभाग ने हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते 2930 जनवरी को बारिश बताई थी। 29 जनवरी को बारिश हुई, लेकिन आज सोमवार को बारिश के आसार पूरी तरह से टल गए हैं। दोपहर बाद कुछ क्षेत्रों में मौसम खराब हो सकता है। यमुनानगर में अभी धूप तो नहीं निकली है, लेकिन आसमान मं बादलवाई भी ज्यादा नहीं है। कुछ देर में यहां भी मौसम साफ हो जाएगा।

31 से मौसम शुष्क

हिसार के चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि शाम तक प्रदेश में आमतौर पर आसमान साफ हो जाएगा, बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है। 31 जनवरी से राज्य में मौसम आमतौर से खुश्क रहने की संभावना है। फिलहाल कुछ दिनों तक कोई नया पश्चिमी विक्षोभ राज्य के मौसम को प्रभावित नहीं करने वाला है।

कल सुबह छाएगा कोहरा

IMD चंडीगढ़ ने जानकारी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ (WD) पूर्व की ओर बढ़ गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में व्यापक बारिश हुई। 30 जनवरी के दौरान छिटपुट बारिश जारी रहने की संभावना है। 31 जनवरी से शुष्क मौसम रहेगा। 31 की सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Rajasthan