weather update : आज रात से फिर बदलेगा मौसम, हरियाणा सहित मैदानी इलाकों में 3 दिनों तक बारिश के आसार
weather update : वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से संपूर्ण उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसमी बदलाव के तहत इस वीकेंड से जहां पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है तो वहीं हरियाणा,पंजाब,राजस्थान,देश की राजधानी दिल्ली व उत्तर प्रदेश में 31 जनवरी देर रात्रि से 3 फरवरी तक गरज चमक के साथ हल्के से मध्यम स्तर के बारिश होने के आसार हैं। weather update
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 4 फरवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 31 जनवरी को मौसम खुश्क, शीत हवाएं चलने तथा अलसुबह व देर रात्रि कहीं कहीं धुंध रहने की संभावना है।
weather update 31 जनवरी रात्रि से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में मौसम में बदलाव होने से 31 जनवरी देर रात्रि व 1 फरवरी को ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं हल्की व कहीं मध्यम बारिश की संभावना है। इसी के प्रभाव से 2 व 3 फरवरी को राज्य के उत्तरी व दक्षिणी जिलों में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। परंतु 4 फरवरी से मौसम खुश्क व शीत हवाएं चलने की संभावना है,जिससे रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण से बदलेगा मौसम
weather update आज देर रात पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान और उत्तरी पंजाब के ऊपर एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। इन मौसम प्रणालियों के कारण मौसमी प्रतिचक्रवात (सीजनल एंटी-साइक्लोन) मध्य राजस्थान से पूर्व की ओर खिसक गया है। इसके चलते दिल्ली, पूर्वोत्तर राजस्थान और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर कन्वर्जेंस ज़ोन बन गया है, जहां अगले 2 से 3 दिनों तक बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
weather update पश्चिमी विक्षोभ से पहले ऊंचे स्तर के बादलों की एक परत दिल्ली और आसपास के इलाकों में छाई रहेगी, जिससे आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। शनिवार 31 जनवरी की शाम के बाद बादल और अधिक घने और नीचे आ जाएंगे। इसके बाद आधी रात या तड़के हल्की बारिश शुरू हो सकती है।
weather update लगातार बादल और बारिश के कुछ दौर के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी और न्यूनतम तापमान फिर से दो अंकों में पहुंच सकता है। हालांकि दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
