https://www.choptaplus.in/

सिरसा में गर्दन काट कर रात को पत्नी की हत्या, शादी को हो चुके हैं, 20 साल।

पुलिस बयान दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराएगी।

 
नाथूसारी chopta
घटना की सूचना मिलते ही नाथुसरी चौपटा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Chopta plus: सिरसा जिले के गांव रामपुरा ढिल्लो में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। व्यक्ति पर आरोप है कि उसने रात के समय सोते हुए तेजधार हथियार के वार से अपनी पत्नी की गर्दन काट दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की। साथ ही महिला के मायके में इसकी सूचना देकर परिजनों को बुलाया है। पुलिस बयान दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराएगी।

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 35 वर्षीय माया देवी के रूप में  हुई। आरोपी पति रोहताश मजदूरी का काम करता है। उसकी शादी को करीब 20 साल हो चुके हैं। उसके दो बेटे हैं, जिनमें से एक की उम्र 19 साल है। फिलहाल दंपती के बीच पहले किसी विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे हत्या का कारण अभी पता नहीं लगा  है।

घटना की सूचना मिलते ही नाथुसरी चौपटा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचित कर बुला लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की बारीक जानकारी जुटाने में जुटी है। पुलिस के अनुसार मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे और जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा किया जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Rajasthan