https://www.choptaplus.in/

हरियाणा में गला काटकर महिला की हत्या ,पार्टनरशिप में होटल चलाती थी, 3 बच्चों की मां।

महिला शादी के बाद अपने बच्चों के साथ गांव में रहती थी।
 
breaking न्यूज
साल्हावास थाना एसएचओ ने बताया मौके पर पुलिस और एफएसएल टीम पहुंची है।

Chopta plus:  हरियाणा के झज्जर में एक महिला की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई। देर रात इस वारदात को अंजाम दिया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची जांच में जुट गई है।

मामला गांव खानपुर का है। महिला की पहचान बाला के रूप में हुई है। महिला झाड़ली में किसी व्यक्ति के साथ पार्टनरशिप में होटल चलाती थी।

मिली जानकारी के अनुसार महिला शादी के बाद अपने बच्चों के साथ गांव में रहती थी। महिला के 3 बच्चे हैं, जिनमें एक लड़की और 2 लड़के हैं। लड़की की शादी हो चुकी है।

साल्हावास थाना एसएचओ ने बताया मौके पर पुलिस और एफएसएल टीम पहुंची है। सबूत जुटाए जा रहे हैं।

Rajasthan