https://www.choptaplus.in/

हरियाणा में निकली ऑपरेटर की 1500 वैकेंसी, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन .

    
अटल सेवा केंद्र में ऑपरेटर की वैकेंसी निकली है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 6 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
 
job

पद                        विभाग का नाम                                          वैकेंसी                                                आवेदन शुल्क


ऑपरेटर               नागरिक संसाधन सूचना विभाग                    1500                                                  1000 रुपये

    
अटल सेवा केंद्र में ऑपरेटर की वैकेंसी निकली है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 6 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। ऑपरेटर की इस वैकेंसी शैक्षिक योग्यता क्या होनी चाहिए? एज लिमिट क्या है? कैसे आवेदन करना है? सभी डिटेल्स यहां बताई गई हैं।

 

 


ऑपरेटर की सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अटल सेवा केंद्रों में वैकेंसी निकली है। नागरिक संसाधन सूचना विभाग, हरियाणा सरकार ने 1500 ऑपरेटर के पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस 25 जून से शुरू हो गए हैं। वहीं इस भर्ती में आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 जुलाई 2024 है।

 

 


 योग्यता-
पंचायत ग्राम सचिव द्वारा दिए गए कामों को करने के लिए ट्रांजिक्शन आधार पर सीआरआईडी और एचपीपीए अटल सेवा केंद्र ऑपरेटर्स की भर्ती की जा रही है। हरियाणा सरकार इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही उनकी उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए। 1 जनवरी 2024 के आधार पर एज लिमिट काउंट की जाएगी। ऊपरी आयुसीमा में आरक्षित वर्गों को छूट दी गई है। 

Notification Click Here

 

 

 आवेदन शुल्क-


इस वैकेंसी में उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट https://hppa.haryana.gov.in/index.html  पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के दौरान जरूरी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करने के बाद फॉर्म में भरी गई सभी डिटेल्स ध्यानपूर्वक चेक कर लें। इसके बाद आवेदन शुल्क 1000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। ये शुल्क सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए समान है।


पद                        विभाग का नाम                                          वैकेंसी                                                आवेदन शुल्क          Apply online
ऑपरेटर               नागरिक संसाधन सूचना विभाग                    1500                                                  1000 रुपये


12th Pass Govt Job: कैसे होगा चयन

ऑपरेटर की इस वैकेंसी में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। एग्जाम में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की नियुक्ति डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होने के बाद की जाएगी। भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।


 

Rajasthan