Agnipath Yojana 2026 सिरसा, फतेहाबाद, हिसार के युवाओं के लिए बड़ा मौका! अग्निपथ योजना में आवेदन की तारीख बढ़ी
Agnipath Yojana 2026 सिरसा अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को बढ़ा दिया गया है। पहले यह प्रक्रिया 13 फरवरी से 2 अप्रैल 2026 तक थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 (रात 11:59 बजे तक) कर दिया गया है। सेना भर्ती कार्यालय हिसार के भर्ती निदेशक ने बताया कि इस बार उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के अनुसार दो अलग-अलग अग्निवीर श्रेणियों में आवेदन करने का विकल्प दिया गया है। उम्मीदवार को आवेदन करते समय प्राथमिकता (Preference) का चयन करना अनिवार्य होगा।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
प्रति उम्मीदवार शुल्क: ₹250
भुगतान: ऑनलाइन माध्यम से
किन जिलों के युवा कर सकते हैं आवेदन?
इस भर्ती प्रक्रिया में निम्न जिलों के युवा भाग ले सकते हैं: Agnipath Yojana 2026 Apply Online
- सिरसा
- फतेहाबाद
- जींद
- हिसार
- हांसी
आयु सीमा (Age Limit)
- जन्म तिथि: 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के बीच
योग्यता (Eligibility)
10वीं या 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं
जो छात्र अभी बोर्ड परीक्षा दे चुके हैं और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वे भी पात्र हैं (यदि अन्य शर्तें पूरी करते हैं)
अग्निवीर भर्ती श्रेणियां
उम्मीदवार निम्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी)
- अग्निवीर क्लर्क / स्टोर कीपर
- अग्निवीर तकनीकी
- अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास)
- अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास)
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में होगी:
ऑनलाइन परीक्षा (CEE)
कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा
भर्ती रैली
फिजिकल टेस्ट और अन्य प्रक्रियाएं
आवेदन कैसे करें? Agnipath Yojana 2026 Apply Online
इच्छुक उम्मीदवारों को Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट
joinindianarmy.nic.in
पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
ध्यान रखें:
10 अप्रैल 2026 के बाद आवेदन लिंक बंद हो जाएगा।
जरूरी सलाहआखिरी तारीख का इंतजार न करें
सही जानकारी भरें
दो श्रेणियों में आवेदन का विकल्प समझदारी से चुनें
