https://www.choptaplus.in/

GJUST Hisar Results: हिसार यूनिवर्सिटी ने एक साथ घोषित किए दर्जनों कोर्सेज के नतीजे, फटाफट यहां से करें चेक

GJUST Hisar Result: हिसार यूनिवर्सिटी ने एक साथ जारी किए दर्जनों कोर्सेज के नतीजे, लिस्ट में चेक करें अपना नाम
 
 
GJUST Hisar university exam result notification and students checking marks

गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (गुजविप्रौवि), हिसार ने छात्रों को बड़ी राहत देते हुए विभिन्न स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) कोर्सेज के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। दिसंबर 2025 में आयोजित हुई इन परीक्षाओं के नतीजों का इंतजार बड़ी संख्या में छात्र कर रहे थे। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. यशपाल सिंगला ने आधिकारिक रूप से इन परिणामों की पुष्टि की है।

जारी किए गए परिणामों में मुख्य (Main) और री-अपीयर (Re-appear) दोनों श्रेणियों के छात्रों का डेटा शामिल है। यह रिजल्ट बैच 2018 से लेकर 2024 तक के उन सभी छात्रों के लिए है, जिन्होंने दिसंबर सत्र की परीक्षाओं में हिस्सा लिया था।

प्रो. यशपाल सिंगला ने दी जानकारी: इन प्रमुख डिग्रियों के नतीजे हुए आउट

परीक्षा नियंत्रक प्रो. यशपाल सिंगला द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय प्रशासन ने कला, विज्ञान, इंजीनियरिंग और चिकित्सा से जुड़े कई पाठ्यक्रमों के परिणाम तैयार कर लिए हैं। छात्रों की सुविधा के लिए नतीजों को विषय और सेमेस्टर के आधार पर जारी किया गया है।

घोषित किए गए प्रमुख परिणामों में मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी (MPT) और बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (BPT) के विभिन्न सेमेस्टर शामिल हैं। इसके साथ ही भाषा और कला संकाय में एमए इकोनोमिक्स, एमए संस्कृत, एमए इंगलिश और एमए हिंदी के तृतीय सेमेस्टर (मेन और री-अपीयर) के नतीजे भी जारी कर दिए गए हैं। विज्ञान संकाय के छात्रों के लिए ड्युअल डिग्री एमएससी फिजिक्स, एमएससी बायोटेक्नोलाॅजी, ड्युअल डिग्री बीएससी ऑनर्स फिजिक्स और ड्युअल डिग्री एमएससी केमिस्ट्री के परिणाम भी सूची में शामिल हैं।

इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और फार्मेसी के नतीजों का विस्तृत लेखा-जोखा

इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए बीटेक सिविल इंजीनियरिंग (आठवां सेमेस्टर), एमटेक एमई और एमटेक ईसीई के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के री-अपीयर और मेन बैच के परिणाम जारी हुए हैं। मैनेजमेंट और वाणिज्य संकाय में बीबीए (तृतीय व पंचम सेमेस्टर), बीसीए (तृतीय सेमेस्टर) और बीकाॅम ऑनर्स के पंचम सेमेस्टर के नतीजे घोषित किए गए हैं।

फार्मेसी विभाग के छात्रों के लिए विश्वविद्यालय ने एक विस्तृत सूची जारी की है:

  • बैचलर ऑफ फार्मेसी: रेमिडियल बायो और रेमिडियल मैथेमेटिक्स के प्रथम, द्वितीय, तृतीय, पंचम, छठा, सातवां और आठवां सेमेस्टर (मेन और री-अपीयर, बैच 2018 से 2024 तक)।
  • मास्टर ऑफ फार्मेसी: द्वितीय वर्ष (री-अपीयर) और तृतीय सेमेस्टर (मेन) बैच 2023-2024।
  • बीएससी (विभिन्न स्ट्रीम): नाॅन-मेडिकल, मेडिकल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्राॅनिक्स, मेडिकल विद बायोटेक्नोलाॅजी और कंप्यूटर एप्लीकेशंस के पंचम सेमेस्टर के परिणाम।

छात्र अपने संबंधित विभाग और बैच के अनुसार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम और विषयवार अंक चेक कर सकते हैं।

Rajasthan