https://www.choptaplus.in/

Haryana Court Clerk Vacancy 2026: हरियाणा में 1265 पदों पर क्लर्क भर्ती, जाने योग्यता, सैलरी और आवेदन का आसान तरीका

 
Haryana Court Clerk Recruitment 2026 Notification out for 1265 Posts apply online on SSSC portal

चंडीगढ़। हरियाणा में सरकारी नौकरी और विशेष रूप से कोर्ट विभाग में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के अधीन कार्य करने वाली अधीनस्थ न्यायालय कर्मचारी केंद्रीकृत भर्ती सोसायटी (एसएसएससी / S.S.S.C.) ने हरियाणा के जिला न्यायालयों में क्लर्क के पदों पर बंपर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। विज्ञापन संख्या 36C/SSSC/HR/2026 के तहत चलाए जा रहे इस भर्ती अभियान के माध्यम से सीधे तौर पर कुल 1265 क्लर्क पदों को भरा जाएगा।

इस महत्वपूर्ण भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 मई 2026 (शाम 4 बजे) से आधिकारिक वेबसाइट sssc.gov.in पर शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 23 जून 2026 की शाम 4 बजे तक अपना आवेदन सफलतापूर्वक जमा कर सकते हैं। लंबे समय बाद हरियाणा कोर्ट विभाग में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में रिक्तियां आने से प्रदेश के प्रतियोगी छात्रों के बीच काफी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

कुल 1265 रिक्तियों और पदों के श्रेणीवार बंटवारे की बात करें तो इसमें 1015 नियमित (रेगुलर) पद हैं और 250 पद संभावित रखे गए हैं। सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के लिए 203 पद निर्धारित हैं। वहीं, आरक्षित श्रेणियों में डीएससी के लिए 142, ओएससी के लिए 123, बीसी-ए के लिए 183, बीसी-बी के लिए 124 और ईडब्ल्यूएस के लिए 139 पद तय किए गए हैं। इसके अतिरिक्त भूतपूर्व सैनिकों (ईएसएम) के लिए 245, दिव्यांगजनों (पीडब्ल्यूबीडी) के लिए 48 और उत्कृष्ट खिलाड़ियों (ईएसपी) के लिए 32 पद आरक्षित किए गए हैं।

एसएसएससी के नियमों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता के संदर्भ में उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आर्ट्स (बी.ए.), साइंस (बी.एससी.) या इसके समकक्ष कोई भी बैचलर डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, दसवीं कक्षा में हिंदी या संस्कृत विषय का होना अनिवार्य है। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की गई है, जिसमें न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष तय है। सरकारी नियमानुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त छूट का प्रावधान भी दिया गया है।

आधिकारिक अधिसूचना के बारीक विश्लेषण से चयन प्रक्रिया (सिलेक्शन प्रोसेस) को लेकर कुछ बहुत जरूरी जानकारी सामने आई है। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (सीबीटी) और कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट (सीपीटी) के आधार पर होगा। सीबीटी में सामान्य ज्ञान के बहुविकल्पीय प्रश्नों के अलावा अंग्रेजी का एक सब्जेक्टिव पेपर भी होगा, जिसमें निबंध, पत्र और अनुवाद (ट्रांसलेशन) के प्रश्न आएंगे। इसे पास करने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत और कुल मिलाकर 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।

लिखित परीक्षा पास करने के बाद होने वाले दूसरे चरण यानी कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट (सीपीटी) के नियमों में भी सख्ती है। नए अपडेट के अनुसार, सीपीटी में 10 मिनट का स्प्रेडशीट (एक्सेल) टेस्ट होगा और अंग्रेजी में कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट (WPM) की टाइपिंग स्पीड का होना भी पूरी तरह से अनिवार्य कर दिया गया है। अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद मेरिट लिस्ट तैयार होगी। चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 4 के तहत रखा जाएगा, जिसमें 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये तक का वेतनमान होगा। शुरुआत में ही इन-हैंड सैलरी 25 हजार रुपये से अधिक बनेगी।

सिरसा में 27 मई को लगेगा मेगा एजुकेशन मेला, 70% से ज्यादा अंक लाने वाले छात्रों को सम्मानित के साथ मिलेगी फ्री काउंसलिंग

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 650 रुपये परीक्षा शुल्क और 550 रुपये सुविधा शुल्क (कुल 1200 रुपये) तय है। सामान्य वर्ग की महिलाओं को 325 रुपये परीक्षा शुल्क और 550 रुपये सुविधा शुल्क देना होगा। एससी, बीसी, ईडब्ल्यूएस और ईएसएम वर्ग के लिए यह राशि क्रमशः 160 रुपये और 550 रुपये है। दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क से पूरी छूट दी गई है, लेकिन उन्हें 550 रुपये के सुविधा शुल्क का भुगतान करना होगा।

हरियाणा कोर्ट क्लर्क 2026 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन:

  1. सबसे पहले एसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर "Haryana Court Clerk Recruitment 2026 (Advt 36C)" के लिंक पर क्लिक करें।
  3. 'न्यू रजिस्ट्रेशन' पर जाकर अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
  4. लॉगिन करने के बाद अपना आवेदन फॉर्म (एप्लीकेशन फॉर्म) पूरी सावधानी से भरें।
  5. मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज, हालिया फोटो और हस्ताक्षर तय साइज में अपलोड करें।

अंत में अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें और फाइनल सबमिट करके प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Rajasthan