https://www.choptaplus.in/

PM Internship Scheme 2026: 500 मल्टीनेशनल कंपनियों में इंटर्नशिप हर महीने मिलेंगे 9000 रुपये, 8 मई तक करें आवेदन

 
Prime Minister Internship Scheme 2026 registration details, increased stipend to 9000 PM Internship Scheme 2026

PM Internship Scheme 2026: भारत सरकार के कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय द्वारा युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से 'प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना' के तीसरे चरण की शुरुआत कर दी गई है। इस योजना के तहत देशभर के एक करोड़ युवाओं को आगामी पांच वर्षों के दौरान भारत की 500 बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप का अवसर प्रदान किया जाएगा। इच्छुक और पात्र युवा 8 मई 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल पर या सिरसा के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में जाकर अपना नि:शुल्क पंजीकरण करवा सकते हैं।

योजना के तीसरे चरण (मार्च 2026 से दिसंबर 2026) के तहत कुल एक लाख 10 हजार इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नए नियमों के अनुसार, 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार युवा जिन्होंने 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा या स्नातक तक की शिक्षा प्राप्त की है, वे इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। मल्टीनेशनल कंपनियों के विभिन्न क्षेत्रों में 6 से 12 माह की इस इंटर्नशिप से युवाओं को व्यावहारिक कार्यानुभव मिलेगा जो उन्हें रोजगार दिलाने में मदद करेगा। 

स्टाइपेंड और आर्थिक लाभ

केंद्र सरकार ने इंटर्न्स को दी जाने वाली आर्थिक सहायता में बड़ा बदलाव करते हुए मासिक भत्ते को 5,000 से बढ़ाकर 9,000 रुपये प्रति माह कर दिया है। इस स्टाइपेंड में से 8,100 रुपये सरकार द्वारा सीधे लाभार्थी के आधार-लिंक बैंक खाते (डीबीटी) में भेजे जाएंगे, जबकि शेष 900 रुपये संबंधित कंपनी द्वारा दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, इंटर्नशिप शुरू करने पर आकस्मिक खर्चों के लिए 6,000 रुपये की एकमुश्त राशि भी प्रदान की जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए यह अनिवार्य है कि आवेदक वर्तमान में नियमित पढ़ाई न कर रहा हो, उसने पूर्व में कोई अप्रेंटिसशिप न की हो, परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से कम हो और परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत न हो।

CMRJ राजकीय महाविद्यालय मिठी सुरेरां में 7 मई से नए सत्र में दाखिले शुरू, जाने कोर्स, फीस, और रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

सिरसा आईटीआई में निशुल्क पंजीकरण

पात्र युवा इंटर्नशिप योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी और सीधे पंजीकरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट (www.pminternship.mca.gov.in) पर विजिट कर सकते हैं। सिरसा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं की सुविधा के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सिरसा में एक विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है, जहां किसी भी कार्यदिवस पर पहुंचकर नि:शुल्क पंजीकरण करवाया जा सकता है। प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि 8 मई का इंतजार किए बिना समय रहते अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि देश की दिग्गज कंपनियों के साथ जुड़कर वे अपने करियर को एक नई दिशा दे सकें।
 

Rajasthan