https://www.choptaplus.in/

SSC JE 2025 भर्ती: जानें किन विभागों में मिलेगी नौकरी, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और सैलरी डिटेल.

इस भर्ती के तहत कुल 1340 पद भरे जाएंगे, जो भारत सरकार के विभिन्न प्रतिष्ठित विभागों में उपलब्ध हैं।
 
ssc job
SSC JE पद ग्रुप-‘B’ (Non-Gazetted) के तहत आते हैं।


 (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्रों में तकनीकी पदों को भरने के लिए निकाली गई है।

आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 21 जुलाई 2025 रात 11 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम फीस सब्मिशन की तारीख 22 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।

जानें कहां मिलेगी नौकरी: विभागवार पदों की सूची
इस भर्ती के तहत कुल 1340 पद भरे जाएंगे, जो भारत सरकार के विभिन्न प्रतिष्ठित विभागों में उपलब्ध हैं। नीचे प्रमुख विभाग और पद दिए गए हैं:

बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO): JE (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल)

ब्रह्मपुत्र बोर्ड (जल शक्ति मंत्रालय): JE (सिविल)

केंद्रीय जल आयोग: JE (सिविल, मैकेनिकल)

सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (CPWD): JE (सिविल, इलेक्ट्रिकल)

सेंट्रल वाटर एंड पावर रिसर्च स्टेशन: JE (सिविल, इलेक्ट्रिकल)

DGQA, नेवल (रक्षा मंत्रालय): JE (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल)

फरक्का बैराज प्रोजेक्ट (जल शक्ति मंत्रालय): JE (सिविल, इलेक्ट्रिकल)

मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज (MES): JE (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल)

नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (NTRO): JE (सिविल)

शैक्षणिक योग्यता (Qualification for SSC JE 2025):
SSC JE पदों के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित शाखा में डिप्लोमा या डिग्री होना आवश्यक है। कुछ विभागों में 2 वर्ष का कार्य अनुभव भी मांगा गया है, विशेष रूप से BRO और MES जैसे क्षेत्रों में। विस्तृत योग्यता की जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

सैलरी और पे-स्केल (SSC JE Salary 2025):
SSC JE पद ग्रुप-‘B’ (Non-Gazetted) के तहत आते हैं। इनकी पे लेवल-6 के अंतर्गत सैलरी निर्धारित है, जो ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रतिमाह होती है। इसके अतिरिक्त, केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले अन्य भत्ते जैसे HRA, TA आदि भी मिलते हैं।

कैसे करें आवेदन (How to Apply):

सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

"Apply" सेक्शन में जाकर JE परीक्षा 2025 के लिंक पर क्लिक करें।

जरूरी दस्तावेज अपलोड कर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।

₹100 की आवेदन फीस ऑनलाइन जमा करें (SC/ST/Divyang/Women उम्मीदवारों को छूट है)।

Rajasthan