https://www.choptaplus.in/

राजस्थान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू

राहुल गांधी ने पूरे देश में एकता का संदेश दिया है। केन्द्र सरकार जिस तरह काम कर रही है, उससे भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विश्वसनीयता भी कम हुई है। लिहाजा कांग्रेस अब विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

 
rastiye kangresh
सभी लोग मौजूदा केन्द्र सरकार के झूठे दावों को समझ चुके हैं।

राजस्थान   में   भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुक्रवार से शुरू हुआ। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार है। यह अभियान 2 महीने तक चलेगा। कांग्रेस नेताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन बेबी के नेतृत्व में टाउन की नई आबादी स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर और विधायक चौधरी विनोद कुमार ने राष्ट्र ध्वज फहराकर अभियान की शुरुआत की।

इस मौके पर विधायक चौधरी विनोद कुमार ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के जरिए राहुल गांधी ने पूरे देश में एकता का संदेश दिया है। केन्द्र सरकार जिस तरह काम कर रही है, उससे भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विश्वसनीयता भी कम हुई है। लिहाजा कांग्रेस अब विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

सभी लोग मौजूदा केन्द्र सरकार के झूठे दावों को समझ चुके हैं। जिला प्रभारी जिया उर रहमान ने कहा कि पार्टी अब एकजुट होकर भाजपा से लड़ने का काम कर रही है। आम लोग भी इस सरकार को हटाने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड और गांव की प्रत्येक ढाणी में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत पदयात्रा निकाली जाएगी।

कार्यकर्ता इस कार्यक्रम के तहत बूथ स्तर पर एक-एक घर में संपर्क कर कांग्रेस की नीतियों से जनता को अवगत कराएंगे। ब्लॉक अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन बेबी ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता पूरे शहर में 30 दिन में प्रत्येक बूथ पर जाकर आमजन को कांग्रेस की रीति-नीति से जोड़ेगा। इसी के साथ घर-घर जाकर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाएगा।

इस मौके पर नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, उपसभापति अनिल खिचड़, निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिद्धू, डीसीसी के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गुरमीत सिंह, सेवादल अध्यक्ष मनोज सैनी, अनिल धूड़िया, सलीम भाटी, संतराम सांसी, मनोज बड़सीवाल, सोहनलाल, पार्षद अब्दुल हाफिज, गुरदीप चहल, लीलाधर पारीक, विजेन्द्र साईं, भूपेन्द्र नेहरा, रमेश कण्डा, गुरप्रीत मान, सोनू मीणा, सागर गुर्जर, सोहनलाल, सतीश बंसल, शेरसिंह, इशाक चायनाण, ओम सोनी, अशोक सिंह, राजकुमार, चंदन मोगा, प्रेम कुमार, मुकेश भार्गव, बहरू ठाकुर, प्रदीप मित्तल, दीपक शोरगर, जगदीप, नवीन मिड्ढा, अशोक गौरी, हेमसिंह, हाकम अली, निरंजन नायक, दलीप सारस्वत, रोहित जावा, विनोद जाखड़, चिमनलाल कालड़ा, बलराज सिंह, मनमोहन सोनी, यादवेन्द्र शर्मा सहित कांग्रेस पार्टी के कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Rajasthan