https://www.choptaplus.in/

चिट्टा (हीरोइन) मामले में वांछित नाइजीरियन महिला गिरफ्तार

भिरानी पुलिस ने सैमी नामक नाइजीरियन महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
 
naejiryan mahila

भादरा. पुलिस द्वारा ऑपरेशन फ्लैश के तहत मादक पदार्थों के तस्करी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान की निरंतरता में भिरानी पुलिस ने सैमी नामक नाइजीरियन महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 जुलाई को एनडीपीएस प्रकरण में रमेश कुमार पुत्र शेर सिंह जाट उम्र 28 साल निवासी सुरतपुरा राजगढ़ जिला चूरू हाल चक 3 एमडब्ल्यूएम पुलिस थाना दंतोर जिला बीकानेर को 70  ग्राम हीरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया गया था।

 

पुलिस जाँच में आरोपी रमेश कुमार ने हीरोइन चिट्टा दिल्ली में सैमी नामक नाइजीरियन महिला से द्वारका दिल्ली से खरीदना बताया जिस पर थानाधिकारी ओमप्रकाश सुथार ने स्वयं के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया।

टीम द्वारा एक बार पूर्व में भी दिल्ली में संभावित स्थानों पर दबिश देकर हीरोइन सप्लायर सेमी नाइजीरियन महिला की तलाश की गई मगर सफलता नहीं मिली, रविवार 24  जुलाई को पुनः सप्लायर की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी कर दिल्ली द्वारका से नालवोगा उर्फ गिफ्ट उर्फ सेमी पुत्री मुबीरू धर्म क्रिश्चियन उम्र 28 साल निवासी मैंगो राजधानी कामपला देश हाल किराएदार फ्लैट नंबर 51 हस्तसाल बिहार होली चौक उत्तम नगर नई दिल्ली 59 को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम में थाना अधिकारी ओमप्रकाश सुथार के साथ सहायक उप निरीक्षक रायसिंह, कांस्टेबल देवीलाल, रणजीत सिंह, देवराज, मनदीप, श्रीमती सुनीता, श्रीमती प्रियंका, जिला साइबर सेल हनुमानगढ़ की टीम शामिल थी।

Also read this..

हरियाणा में नाइजीरियन नागरिकों का फर्जी आधार कार्ड बनाने वाला गिरफ्तार

Rajasthan