https://www.choptaplus.in/

अवैध संबंध का शक, पति ने पत्नी और उसके दोस्त को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा, FIR दर्ज, video viral देखिए

राजस्थान पुलिस ने केस दर्ज कर पांच आरोपियों को लिया हिरासत में,
 
baswara photo

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक पति ने पेड़ से बांधकर पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। पत्नी को उसके दोस्त के साथ देखकर बैखलाए पति ने दोनों को पेड़ से बांध लिया। इसके बाद दोनों की लाठियों सात घंटे तक बांधकर खूब पीटा। इस पूरा घटना ने किसी ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीडिया शुक्रवार देर रात सामने आया। जिसके बाद पीड़ित पत्नी और आरोपी पित के बारे में जानकारी जुटाई गई।

इसके बाद महिला के परिजनों से शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि पूरा मामला अवैध संबंध के शक को लेकर हुआ है। पीड़ित महिला अपने दोस्त के साथ मौसेरी सास के घर गई थी। दोनों को साथ देकर उसे लगा कि उनके बीच प्रेम संबंध है।

शक के आधार पर उसने दोनों को बंधक बना लिया। साथ ही महिला के पति और ससुराल वालों को भी बुला लिया। मौके पर पहुंचे पति ने दोनों को पेड़ से बांधकर करीब सात घंटे तक पीटा। रास्ते में मिल गया था दोस्त पीड़ित महिला चंपा ने बताया कि वह 24 जुलाई को किसी काम से घाटोल कस्बे में गई थी।

जहां उसे उसका पुराना दोस्त देवीलाल मिल गया। दोनों ने कुछ देर बातचीत की इसके बाद देवीलाल ने चंपा को उसकी मौसेरी सास के छोड़ने की बात कही। चंपा उसके साथ वहां चली गई। इसके बाद पूरा घटनाक्रम हुआ। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

Rajasthan