शादी के नाम पर 23 लाख की ठगी: रिश्ता तोड़कर लड़की का दूसरी जगह तय किया, मां-बेटी पर मामला दर्ज
![logo](https://www.choptaplus.in/static/c1e/client/96839/uploaded/397dcba735859adf5c34c24708acee59.jpg)
रिश्ता तय होने के बाद ठगी का आरोप
लड़की पक्ष के लोगों ने आस्ट्रेलिया गए लड़के और उसके परिवार से लाखों रुपए की ठगी की। रिश्ता तय होने के दौरान लड़के के परिवार से पैसे, गहने और शॉपिंग के लिए रकम ऐंठ ली गई। बाद में शादी से इनकार कर लड़की का रिश्ता किसी और से तय कर दिया। इस संबंध में टिब्बी पुलिस थाने में लड़की और उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
धोखाधड़ी का विवरण
शिकायतकर्ता सुखचरणजीत सिंह ने बताया कि उसके बेटे गगनदीप सिंह का रिश्ता हरियाणा के समाना मंडी की महकप्रीत कौर के साथ तय हुआ था। गगनदीप सिंह आस्ट्रेलिया में रह रहा है। महकप्रीत कौर और उसकी मां कुलविन्द्र कौर ने 5.60 लाख रुपए आस्ट्रेलिया से अपने बैंक खाते में मंगवाए। इसके अलावा, 6.50 लाख की शॉपिंग करवाई गई, और 3.20 लाख रुपए परिचितों के खातों में फोन पे व गूगल पे से ट्रांसफर करवाए।
आभूषण और अन्य रकम भी हड़पी
रिश्ता तय करते समय लड़के के परिवार ने 3 लाख रुपए के साढ़े चार तोले सोने के गहने महकप्रीत को सौंपे थे। कुल मिलाकर, मां-बेटी ने करीब 23 लाख रुपए की ठगी की।
शादी से इनकार और नया रिश्ता
शादी के समय जब लड़के वालों ने शादी की तारीख तय करने की बात की, तो महकप्रीत और उसके परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की का रिश्ता किसी और लड़के से तय कर दिया गया।
पुलिस कार्रवाई जारी
शिकायत के अनुसार, महकप्रीत और उसकी मां ने विदेश भागने की योजना बना रखी है। टिब्बी पुलिस ने मां-बेटी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच एएसआई भूप सिंह को सौंपी है।