https://www.choptaplus.in/

Gogamedi news: श्रीराष्ट्रीय राजपूतकरणी सेना केअध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की गोली मारकर हत्या

सुखदेव सिंह गोगामेडी को गोली जयपुर में श्याम नगर जनपथ पर उनके घर पर ही मारी
 
sukhdev gogamedi
मेट्रो मास अस्पताल पर भारी भीड़ लग गई

Gogamedi news: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सुखदेव सिंह गोगामेडी को गोली जयपुर में श्याम नगर जनपथ पर उनके घर पर ही मारी गई। पुलिस के अनुसार श्याम नगर जनपद पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का घर है मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे उनके घर पर दो बदमाश पहुंचे गोगामेड़ी के सामने आते ही बदमाशों ने फायरिंग करना शुरू कर दी ।

 

 

बताया जा रहा है कि गोगामेडी को चार गोली लगी। फायरिंग के बाद बदमाश भाग कर गली से निकले। एक कार को लूटने का प्रयास किया। ड्राइवर को पिस्तौल दिखाई तो वह कार  को लेकर भाग गया। इस दौरान पीछे से आ रही स्कूटी सवार को उन्होंने निशाना बनाया और स्कूटी सवार को घायल कर स्कूटी लेकर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर श्याम नगर पुलिस मौके पर पहुंची।

जयुपर में राजस्थान के श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार दिनदहाड़े स्कूटी सवार बदमाशों ने गोगामेड़ी पर गोलियां चलाईं। इसके बाद गोली मारने वाले  भाग निकले। सुखदेव गोगामेड़ी को मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

 

बताया जा रहा है कि सुखदेव सिंह को गोली श्यामनगर एरिया में मारी गई है, इसके बाद मेट्रो मास अस्पताल में सुखदेव को लेकर जाया गया, सुखवीर सिंह गोगामेडी पर फायरिंग की सूचना मिलते ही समूचे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस के साथ आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और एरिया  में पुलिस का भारी तैनाती कर  दी गई है।

 

 

 

बताया जा रहा है कि सुखदेव सिंह को गोली कहां लगी है इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है. गोली उनके श्याम नगर स्थित उनके आवास के पास ही मारी गई बताई जा रही है। इसके बाद मेट्रो मास अस्पताल पर भारी भीड़ लग गई है, वहां पर हालात को संभालने के लिए वहां भी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सुखदेव सिंह को दो गोलियां मारी गई बताई जा रही है, गोलियां किन लोगों ने चलाई है इसका भी अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

Rajasthan