https://www.choptaplus.in/

पत्नी दूसरी बार घर से भागी, प्रेमी संग मिलकर घर से उड़ाए लाखों के जेवरात,पति ने दर्ज कराया केस।

टिब्बी थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू की 
 
पूलिस थाना

टिब्बी: युवक ने पत्नी और उसके मित्र पर डेढ़ लाख और जेवर चोरी का लगाया आरोप

  • टिब्बी थाना क्षेत्र में महिला ने दूसरी बार की घर से चोरी, पति ने कहा – षड्यंत्र रचा गया

  • राजस्थान में महिला पर दो बार घर से नकदी और गहने चोरी कर भागने का आरोप

  • पति का आरोप: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर घर में की बड़ी चोरी, जांच जारी

  • टिब्बी में घरेलू विवाद ने लिया आपराधिक मोड़, पत्नी और पुरुष मित्र पर मुकदमा दर्ज

  • सरोज रानी और राजपाल पर बड़ी चोरी का केस, पहले भी कर चुकी है यही वारदात

  • प्यार या षड्यंत्र? महिला ने प्रेमी संग मिलकर घर से उड़ाए लाखों के जेवरात

 राजस्थान न्यूज़ :  एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके पुरुष मित्र पर घर से नकदी व जेवरात चोरी कर ले जाने के  आरोप में  टिब्बी पुलिस थाना में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। इससे पहले भी उसकी पत्नी उक्त व्यक्ति के साथ घर से चली गई थी। वह उस वक्त  भी नकदी व जेवरात चोरी कर साथ ले गई थी।

कोर्ट इस्तगासा के जरिए दर्ज हुए मुकदमे में राकेश सिंह (30) पुत्र गुरदीप सिंह रायसिख निवासी गुडिया तहसील टिब्बी ने बताया कि चार मई को रात्रि को वह और उसकी पत्नी सरोज रानी घर पर सो रहे थे।

रात्रि लगभग करीब 12 बजे के करीब उसकी आंख खुली तो देखा कि उसकी पत्नी घर से  गायब थी। उसने आस-पास देखा, कहीं नहीं मिली। घर में अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखे संदूक का ढक्कन खुला हुआ था। और सारे  कपड़े बिखरे हुए थे।

चोरी की आशंका होने पर शोर मचाया तो उसके नाना मलकीत सिंह व चाचा सुरजीत सिंह  भी मौके पर आ गए। उनके सामने संदूक की तलाशी लेने पर पता चला कि जमीन ठेके पर लेने के लिए रखे हुए लगभग डेढ़ लाख रुपए, 3 तौला सोना व 10 तौला चांदी के जेवरात गायब थे।

राकेश सिंह के अनुसार उसे अंदेशा है कि उसकी पत्नी ने रुपए व जेवरात चोरी कर लिए, क्योंकि पहले भी 26 मार्च को उसकी पत्नी सरोज रानी को राजपाल उर्फ राजू पूत्र छीणा सिंह रायसिख निवासी सजराना जिला फाजिल्का, पंजाब बहलाकर अपने साथ ले गया था।

उस समय सरोज रानी 30 हजार रुपए, एक तौला सोना व 5 तौला चांदी के जेवरात चोरी कर ले गई थी। तब सरोज रानी ने वापस आने पर खुद स्वीकार किया था कि वह उक्त सामान चोरी कर ले गई है। पंचायत की ओर से सरोज रानी के साथ समझौता करने पर उसने गलती स्वीकार कर  अपना घर बसाना स्वीकार किया।

इस बात पर उसने सरोज रानी पर विश्वास कर लिया और  उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करवाई, लेकिन अब सरोज रानी ने फिर दोबारा  राजपाल उर्फ राजू के साथ मिलकर उसके घर से चोरी करने व उसके घर बसने का षड्यंत्र रचा और उसके घर रखे रुपए व जेवर लेकर राजू के सहयोग से चोरी कर फरार हो गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा  दर्ज कर जाँच बशीर चौकी में तैनात हेड कॉन्स्टेबल सुखचैन सिंह को सौंफी गई  है।

 

Rajasthan