https://www.choptaplus.in/

शादी के दूसरे दिन गहने और रुपए लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन और उसके 2 साथी गिरफ्तार

choptaplus
 
logo ajab gajab

राजस्थान के चूरू के रतनगढ़ पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसके 2 साथियों को गिरफ्तार किया है। रतनगढ़ थाना क्षेत्र में युवक के साथ शादी कर एक लुटेरी दुल्हन सोने-चांदी के गहने और हजारों रुपए की नकदी लेकर फरार हो गई थी।

 

 

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जाँच में जूट गई है । पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए दुल्हन और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। chotaplus

 

 

रतनगढ़ थानाप्रभारी सुभाष बिजारणिया ने बताया कि रतनगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने थाने में मामला दर्ज करवाया था। जिसने बताया कि उसके बड़े भाई की बेटी के ससुराल में सरदारशहर निवासी सतु खाती के साथ उसके बेटे की जान पहचान हुई।

 

 

 

सतु अपने एक परिचित जोरासिंह को लेकर उसके घर आया। उसके पिता से रिश्ते में एक लड़की होने की बात कहते हुए कहा कि उसकी शादी करवानी है। जिस पर युवक के पिता ने लड़की अच्छी होने पर शादी करवाने के लिए हां कर दी। जिसका मामला दो लाख रुपए में तय हुआ। इसके बाद यह लोग लड़के को श्रीगंगानगर और उसके बाद हनुमानगढ़ लेकर गए, जहां पर सुमन को दिखाया। इस दौरान मासी संदीप और भाई प्रिंस को भी उनसे मिलाया। हनुमानगढ़ में एक वकील के यहां पर कागजात तैयार करवाए।

 

 

जिसके दो दिन बाद सुमन को युवक के घर ले आए, जहां पर रात को सभी खाना खाकर सो गए। सुबह उठकर देखा तो सुमन वहां से गायब मिली। अलमारी को चेक किया, जहां उसमें रखे 65 हजार रुपए नकदी और सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले।

 

 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंजाब निवासी राजविंद्र कौर उर्फ सुमन उर्फ पूजा (30), हरियाणा के डबवाली निवासी किरणजीत कौर उर्फ संदीप (37) और भटिंडा निवासी टिंकूसिंह उर्फ प्रिंस (23) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में सतु खाती और जोरासिंह को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

 

Bhojpuri Hit Song: आधी रात को आम्रपाली दुबे, निरहुआ से बोलीं- खटिया से खटिया सटईबा की ना

वायरल उत्तरपुस्तिका का सच : छात्र ने भारत व पाकिस्तान के बीच कौन सी सीमा है व लम्बाई बताओ? का क्या उत्तर दिया जानिए

 

Rajasthan