https://www.choptaplus.in/

सिरसा में खेल नर्सरी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी तक बढ़ी

 
SPORTS

सिरसाखेल विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए खेल नर्सरी योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 फरवरी कर दी गई है। सरकारी स्कूलों, ग्राम पंचायतों और निजी शिक्षण संस्थानों में खेल नर्सरी स्थापित करने के लिए इच्छुक संस्थाएं अब 22 फरवरी तक आवेदन कर सकती हैं।

जिला खेल अधिकारी जगदीप सिंह ने बताया कि नर्सरियां केवल ओलम्पिक, एशियन और कॉमनवेल्थ खेलों में शामिल चयनित खेलों के लिए खोली जाएंगी। पात्र संस्थाएं विभाग की वेबसाइट www.haryanasports.gov.in

 पर निर्धारित मापदंडों के अनुसार आवेदन कर सकती हैं।

🔹 8 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन खेल एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के माध्यम से होगा।

🔹 प्रत्येक नर्सरी में 20 से 25 खिलाड़ी रखे जाएंगे, जबकि 10 खिलाड़ियों की प्रतीक्षा सूची होगी।

🔹 20 से कम खिलाड़ी होने पर नर्सरी बंद कर दी जाएगी।

🔹 एक संस्था को अधिकतम दो खेल नर्सरियों का ही आवंटन होगा।

💰 छात्रवृत्ति सुविधा:

8 से 14 वर्ष आयु वर्ग: ₹1500 प्रतिमाह

15 से 19 वर्ष आयु वर्ग: ₹2000 प्रतिमाह

न्यूनतम 22 दिन उपस्थिति अनिवार्य

राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी

खिलाड़ियों से किसी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी

इच्छुक संस्थाएं समय रहते आवेदन करना सुनिश्चित करें
Rajasthan