https://www.choptaplus.in/

पीठ पर हाथ फेरते पति को देख कर बीवी के होश हुए फ़ाख़्ता

 
logo ajab gajab

नशे में टल्ली एक शराबी घर आ रहा था। उसे एक चिकन वाला दुकान बढ़ाता दिखा, “अबे चिकन है क्या?” उसने हाँक लगायी।एक कच्चा रखा है, दूँ क्या? तंदूरी तो सब बिक गयेदुकानदार ने उसे टालना चाहा।

चल कच्चा ही नशे में टल्ली एक शराबी घर आ रहा था। उसे एक चिकन वाला दुकान बढ़ाता दिखा, “अबे चिकन है क्या?” उसने हाँक लगायी।एक कच्चा रखा है, दूँ क्या? तंदूरी तो सब बिक गयेदुकानदार ने उसे टालना चाहा।

चल कच्चा ही दे दे, बीवी पका देगी, अभी वक्त ही क्या हुआ है?” उसे अंदाज़ा ही नहीं था कि रात के बारह बज चुके थे। दुकानदार ने उसे कच्चा चिकन पैक कर दिया।मौहल्ले के बाहर ही शराबी को कुत्ते भौंकते मिले। वह उन्हें गालियाँ देता आगे बढ़ता रहा। तभी एक बहुत मोटा सा कुत्ता सामने आ गया, जो भौंक नहीं रहा था।

तू बहुत अच्छा कुत्ता है, मुझे भौंक नहीं रहा तू। ले चिकन खा ले,” शराबी ने उसे पुचकारते हुए चिकन खोल कर दे दिया। उसने मजे लेकर खाया, तो शराबी ने उसकी पीठ पर हाथ फेरा और अपने घर की ओर चल पड़ा। घर में जो भी बीवी ने दिया, चुपचाप खाने लगा।

मुझे फिक्र हो रही थी। बाहर गलियों में एक तेंदुआ घूम रहा है। पिंटु पड़ौसियों के घर गया है, सीसीटीवी पर देखने,” बीवी उसे सुरक्षित पा कर निश्चिंत थी। तभी माँ के फोन पर पिंटु ने एक तेजी से वायरल होता वीडियो भेजा। कैप्शन था हमारी कॉलोनी के हीरो’—तेंदुए की पीठ पर हाथ फेरते पति को देख कर बीवी के होश फ़ाख़्ता हो गये।

 

Rajasthan