Vastu tips .    शाम  के समय ये 3 वास्तु उपाय   करने से नवग्रह रहते हैं शांत, नौकरी में मिलती है कामयाबी . 

हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में सुख और शांति का वास हो। इसे पाने के लिए हर व्यक्ति कोई न कोई उपाय करता ही है।
 

​शाम को लौंग डालकर दीया जलाएं​

शाम के समय मिट्टी में डालें धनिया​

​शाम को खिलाएं जानवरों को खाना​

 
वास्तु शास्त्र के अनुसार नवग्रहों को शांत करने और उनकी विशेष कृपा पाने के लिए शाम के समय कुछ खास टोटके जरूर करने चाहिए। इससे जीवन में खुशहाली का वास होता है। खासतौर पर नौकरी, कारोबार में तरक्की के योग बनने लगते हैं। साथ ही घर में मौजूद नकरात्मक शक्तियां भी घर से दूर हो जाती हैं।


हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में सुख और शांति का वास हो। इसे पाने के लिए हर व्यक्ति कोई न कोई उपाय करता ही है। आज हम आपको ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिन्हें आपको शाम के समय करना चाहिए। शाम के समय इन वास्तु उपायों को करने से न सिर्फ आपको धन लाभ होगा बल्कि घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियां भी दूर हो जाएंगा। इससे आपके घर में सुख-शांति का वास होगा। आइए, जानते हैं हर शाम आपको कौन-से टोटके करने चाहिए।


​शाम को लौंग डालकर दीया जलाएं​
अपने इष्ट देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए, शाम के समय लक्ष्मी माता के सामने सरसों के तेल में एक साबुत लौंग डालकर जलाएं। यह सरल उपाय आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर करने में मदद करेगा।


शाम के समय मिट्टी में डालें धनिया​
शाम के समय थोड़ी-सी मिट्टी में धनिया के बीज मिलाएं। अब इसमें 21 रुपए के सिक्के मिलाकर एक पात्र में डाल दें। इस मिट्टी में थोड़ा-थोड़ा पानी डालें। इस बर्तन को उत्तर दिशा में रखें और उसमें नियमित रूप से पानी डालें। इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं। साथ ही नौकरी और कारोबार में भी लाभ होता है।


​शाम को खिलाएं जानवरों को खाना​
किसी भूखे का पेट भरना सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है। ऐसे में बात जब किसी जानवर के पेट भरने की आती है, तो पुण्य बढ़ जाता है। जानवरों पर भगवान की विशेष कृपा होती है। माना जाता है कि जानवर की दुआएं और बददुआएंं जल्दी ही किसी व्यक्ति को लग जाती है। ऐसे में आपको जानवरों का दिल नहीं दुखाना चाहिए। हर शाम जानवरों कुत्ते, गाय आदि को रोटी जरूर खिलाएं .