Aaj ka Panchang, 16 अप्रैल 2023: आज वरुथिनी एकादशी पर इन मुहूर्त में करें शुभ कार्य, बेशक सफल होंगे
 

Aaj ka Panchang, 16 अप्रैल 2023: आज रविवार को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे बरुथिनी एकादशी भी कहा जाता है। एकादशी सायं 6.14 बजे तक रहेंगे, उसके बाद द्वादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। पूरे दिन शतभिषा और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र बना रहेगा। सूर्योदय सुबह 6.02 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.51 बजे होगा। चंद्रोदय 4.16 बजे और चंद्रास्त अगले दिन 3.01 बजे होगा।

 

Aaj ka Panchang, 16 अप्रैल 2023: आज रविवार को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे बरुथिनी एकादशी भी कहा जाता है।
आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (आज का पंचांग)
शक संवत - 1945
विक्रम संवत - 2080
काली संवत - 5124
मास – वैशाख माह, कृष्ण पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (आज का राहुकाल)
आज दुष्ट मुहूर्त सायं 5.04 बजे से 5.55 बजे तक रहेगा। कुल योग सुबह सायं 5.04 बजे से 7.55 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 10.12 बजे से 11.04 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 11.55 बजे से 12.47 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 1.38 बजे से 2.29 बजे तक एवं यमगंड नामक योग दोपहर 12.21 बजे से 1.57 बजे तक रहेगा। राहुकाल सायं 5.10 बजे से 6.47 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (आज का चौघड़िया)
आज सुबह 9.15 बजे से 10.51 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.03 बजे से 3.39 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.51 बजे से रात 9.39 बजे तक रहने: शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 4.07 बजे से अगले दिन सुबह 6.02 बजे तक पुष्कर योग भी बन रहा है। विजय मुहूर्त दोपहर 2.36 बजे से 3.24 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.01 बजे से 12.53 बजे तक रहेगा। अमृत काल रात्रि 9.26 बजे से 10.55 बजे तक रहेगी। इन शुभ चौघड़ों एवं मुहूर्त में राहुकाल को ताल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

अस्वीकरण: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है और केवल सूचनाओं के लिए दी जा रही हैचोप्टा प्लस इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञों से सलाह लें।