अधिवक्ता परिषद सिरसा ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: वाणी गोपाल शर्मा ने कहा  बच्चों को अच्छी शिक्षा व संस्कार दें । 

अधिवक्ता परिषद सिरसा ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस.

 
जिलाध्यक्ष कृष्ण लांबा ने आए हुए अतिथियों का सर्वप्रथम स्वागत किया।


सिरसा। अधिवक्ता परिषद सिरसा की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला बार कांफ्रेंस हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतार मुख्यातिथि जिला एवं सत्र न्यायधीश वाणी गोपाल शर्मा व अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवजीत कलेर ने शिरकत की।

इसके अलावा सिरसा-डबवाली से अधिवक्ता, डिंग कॉलेज प्रिंसीपल डा. मधु, सहसचिव भूपिंद्र कौर, जिलाध्यक्ष  कृष्ण लांबा, सचिव रोहित शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य कपिल देव, अधिवक्ता चंद्र रेखा, सोनम सिंगला, अनीता बंसल सहित अन्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष कृष्ण लांबा ने आए हुए अतिथियों का सर्वप्रथम स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यातिथि जिलास एवं सत्र न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा ने कहा कि हमें अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा, सनातन धर्म व संस्कार देना चाहिए। हमें अपने बच्चों को हमारे इतिहास के बारे में बताना चाहिए, हमारी वीरांगनाओ के बारे में सिखाया जाना चाहिए,

ताकि बच्चे उनसे प्रेरित होकर देश सेवा व अपने सनातन धर्म के बारे मे जान सके। उन्होंने बेटियों को सशक्त बनने व सोशल मीडिया के हो रहे दुरूपयोग के बारे में बताया। अपने बच्चों को निडर, निर्भीक बनाना चाहिए। इसके साथ-साथ बच्चों को त्यौहारों को मनाने के महत्व के बारे में बताना चाहिए।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवजीत कलेर ने बताया कि महिलाओं को अपने मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। आज की महिला, न्यायिक, सामाजिक, राजनैतिक क्षेत्र में होना नाम रोशन कर रही है। उन्होंने महिलाओं को समाज में बढ़ रहे साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से बताया।

ऑनलाइन ठगी, महिलाओं के साथ हो रहे इलेक्ट्रॉनिक अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साइबर क्राइम से किस तरह से बचा जा सकता है और साइबर क्राइम से सम्बंधित कानून के बारे में भी मार्गदर्शन किया।

हरियाणा अधिवक्ता परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष अमित गोयल ने अधिवक्ता परिषद के बारे में चर्चा की और अपना वक्तव्य रखा। जिलाध्यक्ष कृष्ण लांबा ने राष्ट्रीय गान से कार्यक्रम का समापन किया।