हरियाणा बजट 2025 : मिशन हरियाणा 2047के तहत 50 लाख युवाओं को नौकरी

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर वित्त मंत्री अपना पहला बजट पेश कर रहे हैं। उन्होंने इतिहास में पहली बार प्रदेश का 2 लाख 5 हजार 17 करोड़ का बजट पेश किया है। पिछले साल पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 1.89 लाख करोड रुपए का बजट पेश किया था। इस बार बजट में 13.7% यानी करीब 16 हजार करोड़ की बढ़ोत्तरी हुई है।

हरियाणा बजट 2025 :  मिशन हरियाणा के तहत 50 लाख युवाओं को नौकरी; सीएम बोले हमने इसी वर्ष मिशन हरियाणा 2047 को लेकर एक मिशन की शुरुआत की है। इसके जरिए हरियाणा में 50 लाख युवाओं को रोजगार देने का काम सरकार करेगी। इस मिशन के लिए सरकार 5 करोड़ रुपए का प्रस्ताव करती है। हम क्या थे, क्या हो गए, और क्या होंगे अभी, आओ विचारें ये समस्याएं सभी।

युवाओं को नशे से बचाने का मेरा संकल्प

CM ने कहा- इसके लिए मेरे द्वारा 60 पेशेवर युवाओं के साथ चर्चा भी की है। हरियाणा सरकार निजी निवेशकों को 2000 करोड़ रुपए का एक फंड बनाने के लिए कहेगी। इसके जरिए उद्योगों के विकास पर काम किया जा सके। युवाओं को नशे से बचाने के लिए मेरा संकल्प है। सरकार इसके लिए एक नया प्राधिकरण भी बनाने जा रही है। इसके जरिए सरकार दूसरे विभागों के साथ नशे को जड़ से खत्म करने का काम करेगी। इस प्राधिकरण के लिए सरकार 10 रुपए देने का प्रस्ताव करती है।

- हर 10 किलोमीटर के दायरे में नया मॉडल संस्कृति स्कूल खोला जाएगा।

 

- सहकारिता क्षेत्र की आवंटित राशि 58.80% बढ़ाकर 1254 करोड़ रुपए किया गया।

 

- मत्सय पालन विभाग की आवंटित राशि को 144.40% बढ़ाकर 218.76 करोड़ रुपए किया गया।

- पशुपालन विभाग की राशि को 5.9% बढ़ाकर 2083.43 करोड़ किया गया है।

- बागवानी विभाग की आवंटित राशि 95.50% बढ़ाकर 1068.79 करोड़ किया गया है।

- कृषि एवं किसान कल्याण की आवंटित राशि को 19.2% बढ़ाकर 4 हजार 229.29 करोड़ किया गया है।

- हिसार में अमरूद के लिए प्रसंस्करण और प्रोसेसिंग प्लांट शुरू किया जाएगा। किन्नू के लिए जूस प्रसंस्करण केंद्र बनेगा।

- प्रदेश में 750 हरित स्टोर और 350 नए वीटा बूथ खोले जाएंगे।

- हर ब्लॉक में एक दूध संग्रह केंद्र और जिले में शीतलन केंद्र विकसित किया जाएगा।

-बागवानी नीति के तहत हरियाणा सरकार महिला बागवानों को एक लाख कर्ज पर कोई ब्याज सरकार नहीं लेगी। बजट में इस नीति के तहत इसका प्रावधान किया जाएगा।

-इसी वर्ष शुरू किए मिशन हरियाणा 2047 के जरिए हरियाणा में 50 लाख युवाओं को रोजगार देने का काम सरकार करेगी। इस मिशन के लिए सरकार 5 करोड़ रुपए का प्रस्ताव कर रही है।

- हरियाणा AI मिशन के लिए वर्ल्ड बैंक ने 474 करोड़ रुपए से अधिक की मदद देने का आश्वासन दिया है। इससे गुरुग्राम और पंचकुला में एक- एक हब बनाया जाएगा। 50 हजार युवाओं को हम मॉडर्न तकनीकों का प्रशिक्षण देंगे।

-डंकी रूट के जरिए युवाओं की जिंदगी से हो रहे खिलवाड़ को लेकर हरियाणा सरकार कठोर कानून लेकर आ रही है।

CM ने 2014-15 के बजट से की तुलना

सीएम सैनी ने कहा कि 2014-15 में जीडीपी 437145 करोड़ रुपए थी, बल्कि इसकी तुलना में अब 1213951 करोड़ रुपए हो गई है। हरियाणा की 2014-15 में प्रतिव्यक्ति आय 147382 रुपए थी, जबकि अब 353182 रुपए हो चुकी है।

 

सीएम सैनी ने कहा, पिछले 10 वर्षों में राज्य की जीडीपी औसतन 10.8% और प्रति व्यक्ति आय औसतन 9.1% की दर से बढ़ी है। 2014-15 में हरियाणा के बजट में राजस्व घाटा जीडीपी का 1.90% था वर्ष 2024-25 में राजस्व घाटा जीडीपी का 1.47% रहने का अनुमान है।

 

2014-15 में हरियाणा के बजट में राजकोषीय घाटा जीडीपी का 2.88% था, वर्ष 2024-25 में राजकोषीय घाटा जीडीपी का 2.68% रहने का अनुमान है।

 

2014-15 के 2.88% के मुकाबले अब 2.68% तक की गिरावट हमारे कुशल वित्तीय प्रबंधन का परिचायक है। 2025-26 के लिए मेरे प्रस्तावों में इसे और कम करते हुए जीडीपी के 2.67% तक सीमित रखने का लक्ष्य रखा गया है।

2014-15 में प्रभावी राजस्व घाटा जीडीपी का 1.89% था, जो वर्ष 2024-25 में कम होकर केवल 1.01% रहने का अनुमान है।

 

सरकार द्वारा लिए गए ऋण के आंकड़े को लेकर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया जाता है। आज के बकाया ऋण की प्रतिशतता निर्धारित सीमा से उतने ही प्रतिशत कम है जितनी 2014-15 में थी।