होलिका दहन किया, भक्त प्रह्लाद को बचाया, अब रंग गुलाल का उत्सव शुरू
होलिका दहन किया, भक्त प्रह्लाद को बचाया, अब रंग गुलाल का उत्सव शुरू
हरियाणा के सिरसा जिले के गांव कुम्हारिया में वीरवार को होलिका दहन किया गया। इस दौरान लोगों ने श्रद्धाभाव और विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की। वहीं, शुक्रवार को रंगों का त्योहार मनाया जाएगा।
कुम्हारिया व आसपास के गांवों में महिलाएं पूजा की थाली लेकर होलिका दहन स्थल पर पहुंचीं। घरों में बनाए पकवानों का होलिका को भोग लगाकर देवी-देवताओं की पूजा की। पूजन के बाद शाम में जयकारों के साथ होलिका दहन किया गया ।
लोगों ने जौं की बालियों को भूनकर एक दूसरे को होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं। होली दहन कार्यक्रम खेल मैदान में हुआ।
हरियाणा राजस्थान में बड़ी संख्या में लोगो ने वैदिक मंत्रों के साथ होलिका दहन किया। होलिका और भगवान विष्णु का पूजन किया गया। लोगों ने गोबर के उपले से बनी माला, लौंग, इलायची, घी, कपूर, नारियल, गुड़ औषधीय लकड़ियों की आहूति दी।
इसके बाद होलिका की परिक्रमा कर मनोकामनाएं मांगी गई। वहीं, कुछ लोगों ने होलिका का पूजन किया और राख को लोग घर भी लेकर गए।