सिंचाई पानी पर विधायक केहरवाला के तीखे सवाल, बोले - कांग्रेस किसान हितैषी.
2023-24 के मुकाबले 2024-25 में किसानों को मिलने वाले सिंचाई पानी में कटौती की गई है?
विधायक केहरवाला ने सिंचाई पानी से संबद्ध पूछे महत्वपूर्ण प्रश्र
बोले, कांग्रेस सदैव किसान हितों की पक्षधर
सिरसा। कालांवाली के कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने हरियाणा विधानसभा में किसानों के हकों की आवाज को बुलंद किया है। हरियाणा विधानसभा में विधायक शीशपाल केहरवाला ने सिंचाई विभाग संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्र पूछे।
इनमें पहला प्रश्र था कि हरियाणा में सिंचाई विभाग द्वारा किसानों को सिंचाई के लिए दिए जाने वाले पानी की समय सारणी क्या है? क्या 2023-24 के मुकाबले 2024-25 में किसानों को मिलने वाले सिंचाई पानी में कटौती की गई है?
इसके अलावा सिरसा जिले में किसानों को 2023-24 में माह में कितने दिनों के लिए सिंचाई पानी उपलब्ध करवाया जाता था और 2024-25 में अब कितने दिनों के लिए सिंचाई पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है?
बाद में विधायक केहरवाला ने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों के हितों के पक्ष में है और सदैव उनके हितों के लिए सडक़ से लेकर सदन तक संघर्ष करती है।
विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि पानी की पर्याप्त उपलब्धता से ही किसानों की फसलों का उत्पादन होगा, इसलिए प्रदेश और जिले में किसानों के लिए दिए जाने वाले नहरी पानी के सिलसिले में आवश्यक जानकारी मांगी गई है।