मौसम की जानकारी : हरियाणा के 9 जिलों में आज बारिश का अलर्ट 

 

हरियाणा के 9 जिलों में आज बारिश का अलर्ट 
हरियाणा के 9 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने यमुनानगर और करनाल में भारी बारिश और पंचकूला, अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, सोनीपत, पानीपत व सिरसा में सामान्य बारिश का अनुमान जारी किया है। इनमें से 5 जिले में अगले 3 घंटों में बारिश संभव है। विभाग ने 3 बजे तक बारिश की चेतावनी दी है। अन्य 13 जिलों को लेकर कोई अलर्ट नहीं है।

 

हालांकि, बारिश के बाद भी दिन के अधिकतम तापमान में कोई खास फर्क नहीं देखा गया। सिरसा सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को हरियाणा में सबसे ज्यादा बारिश मेवात में हुई। यहां 5MM तक पानी गिरा।

 

चंडीगढ़ और पंजाब में भी मौसम खराब बना हुआ है। मौसम विभाग ने पंजाब के 12 जिलों में आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला और जालंधर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर में यलो अलर्ट जारी है।

उधर, हिमाचल प्रदेश में 7 जुलाई तक बारिश के आसार हैं, लेकिन मानसून कमजोर पड़ने की वजह से बारिश नहीं हो रही। आज भी राजधानी शिमला सहित अन्य जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

राजस्थान मौसम अपडेट : 3 जुलाई

 

जयपुर : पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आज से ही बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आगामी दो-तीन दिन जयपुर, भरतपुर, कोटा व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं तेज दर्ज की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग में एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

 

पश्चिमी राजस्थान की बीकानेर संभाग में आगामी 48 घंटों के दौरान कुछ भागों में मेघगर्जन व तेज हवाओं के साथ हल्के से मध्यम  बारिश होने की प्रबल संभावना है। जोधपुर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी तीन-चार दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।