जानीयें  भारतीय नौसेना में कैसे बनाएं करियर? 

भारतीय नौसेना देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा करती है। इसके साथ ही यह अन्य देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय संबंध बनाने का भी काम करती है। यह एक सुरक्षित समुद्री वातावरण बनाने के लिए शिक्षा, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, चिकित्सा जैसे कई डोमेन में कैरियर के विभिन्न अवसर प्रदान
 
अग्निवीर (SSR) के रूप में आप एक हाई-टेक ऑर्गेनाइजेशन का हिस्सा बनेंगे। आपको एयरक्राफ्ट कैरियर, गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर, फ्रिगेट्स और अत्यधिक तकनीकी और आकर्षक पनडुब्बियों और विमानों जैसे शक्तिशाली, आधुनिक जहाजों में सेवा करने को मिलेगा।

 नौसेना भारतीय सशस्त्र बलों की समुद्री शाखा है, जो समुद्र की सुरक्षा पर केंद्रित है। अगर आप एक एडवेंचर से भरी लाइफ जीना चाहते हैं और देश की सेवा करना चाहते हैं, तो भारतीय नौसेना में भर्ती हो जाइए। इस आर्टिकल में हमनें नौसेना में भर्ती होने के कई विकल्पों के बारे में जानकारी दी है. 


 भारतीय नौसेना देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा करती है। इसके साथ ही यह अन्य देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय संबंध बनाने का भी काम करती है। यह एक सुरक्षित समुद्री वातावरण बनाने के लिए शिक्षा, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, चिकित्सा जैसे कई डोमेन में कैरियर के विभिन्न अवसर प्रदान करती है।

यदि आप भी नौसेना में नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके पास बहुत सारे अवसर हैं। आप अपनी शिक्षा और इंटरेस्ट के हिसाब से इनमें से एक चुन सकते हैं। इस आर्टिकल में, हम आपको कुछ ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। आप भी जानिए....


भारतीय नौसेना अग्निवीर - सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (SSR)​
अग्निवीर (SSR) के रूप में आप एक हाई-टेक ऑर्गेनाइजेशन का हिस्सा बनेंगे। आपको एयरक्राफ्ट कैरियर, गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर, फ्रिगेट्स और अत्यधिक तकनीकी और आकर्षक पनडुब्बियों और विमानों जैसे शक्तिशाली, आधुनिक जहाजों में सेवा करने को मिलेगा।

अग्निवीर उम्मीदवारों की आयु साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। नौसेना में अग्निवीर बनने के लिए आपको गणित और फिजिक्स के साथ 12वीं में कम से कम 50% मार्क्स के साथ पास होना चाहिए। इसके लिए 12वीं का एग्जाम दे रहे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे।