जयपुर में मानसून  ने  दी दस्तक , कोटा की सड़कों पर घूम रहे मगरमच्छ; आज 7 जिलों में भारी बारिश की संभावना . 

राजधानी जयपुर में गुरुवार को मानसून की एंट्री हो गई। सुबह-सुबह करीब डेढ़ घंटे रिमझिम बारिश होती रही
 

बुधवार रात को बारिश के बाद कोटा की सड़कों पर मगरमच्छ घूमने लगे।

वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद एक मगरमच्छ को रेस्क्यू किया है।

चूरू जिले में पिछले 24 घंटे में 40.9MM बारिश

सबसे ज्यादा बारिश धौलपुर में


राजधानी जयपुर में गुरुवार को मानसून की एंट्री हो गई। सुबह-सुबह करीब डेढ़ घंटे रिमझिम बारिश होती रही। उधर, बुधवार रात को बारिश के बाद कोटा की सड़कों पर मगरमच्छ घूमने लगे। वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद एक मगरमच्छ को रेस्क्यू किया है।

एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे
चित्तौड़गढ़ के बेगूं स्थित रात्या तलाई में बुधवार रात करीब 10 बजे एक मकान की दीवार में करंट दौड़ गया। घर में सो रहे एक ही परिवार के 5 लोग इसकी चपेट में आकर झुलस गए। सभी को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उधर, जयपुर और राजसमंद में सुबह करीब साढ़े पांच बजे बारिश शुरू हो गई। प्रदेश के कई अन्य जिलों में बादल छाए हुए हैं। इससे मौसम खुशनुमा हो गया है।

3 डिग्री तक तापमान गिरा
पिछले 2 दिन से हो रही अच्छी बारिश से राजस्थान के विभिन्न जिलों में 3 डिग्री तक तापमान गिर गया है। मौसम केंद्र जयपुर ने आज 7 जिलों में भारी बारिश (ऑरेंज अलर्ट) की चेतावनी जारी की है। बुधवार रात पाली, भरतपुर, अलवर में 2 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज हुई। तेज बारिश से पाली समेत कई जगहों पर झरना बहता दिखा। मौसम के इस बदलाव से जैसलमेर, जालोर, बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। अलवर में सुबह से घने बादल छाए हुए हैं। उधर, पिछले 24 घंटे में बारिश के कारण 4 लोगों की मौत हो चुकी है।


चूरू जिले में पिछले 24 घंटे में 40.9MM बारिश
चूरू में बुधवार देर रात तेज बारिश से शहर के बागला स्कूल के सामने स्थित अनाज की दुकानों में पानी घुस गया। यहां 3 दुकानों में रखा गेहूं, जौ, बाजरा, चीनी, लाल मिर्च, चना और खल के कट्टे खराब हो गए। व्यापारियों ने बताया कि इससे करीब 4 लाख का नुकसान हुआ है। चूरू जिले में पिछले 24 घंटे 40.9 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।


कोटा शहर की सड़कों से 2 मगरमच्छ रेस्क्यू


कोटा में बुधवार देर रात हुई बारिश के बाद कोटा की सड़कों से 2 मगरमच्छ को रेस्क्यू किया गया है।


वनकर्मी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की रात बारिश के दौरान सब्जी मंडी इलाके में 4 फीट लंबा मगरमच्छ आ गया था।


मगरमच्छ थड़ी के नीचे बैठा हुआ था। कंट्रोल रूम व कोतवाली की सूचना पर मौके पर टीम गई।


रात साढ़े 10 बजे आधे घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू किया।


दूसरी घटना गुरुवार सुबह 11 बजे की है। कोटा के बजरंग नगर नम्रता आवास इलाके में एक मगरमच्छ कार के नीचे जाकर बैठ गया।


कंट्रोल रूम को मिली सूचना के बाद 4 फीट लंबे मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया।


सबसे ज्यादा बारिश धौलपुर में
पिछले 24 घंटे में धौलपुर, ब्यावर, भारतपुर,भीलवाड़ा, टोंक, जयपुर व कोटा जिलों में कहीं भारी व कहीं अतिभारी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश धौलपुर में 131 मिमी दर्ज की गई है।
पाली में रुक-रुककर बारिश हो रही. 


पाली जिले के चामुंडेरी इलाके में सुबह 11:15 बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ। रुक-रुक कर अब भी बारिश जारी है। गुरुवार दोपहर 12 बजे पाली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में पिछले 24 घंटे में 33.70 एमएम बरसात दर्ज की गई। सबसे ज्यादा रायपुर क्षेत्र में 71एमएम बारिश हुई है।