पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवी सिंह शेखावत का दिल का दौरा पड़ने से निधन
 

महाराष्ट्र: दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें सुबह पुणे के केईएम अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

 

 
महाराष्ट्र: पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवी सिंह शेखावत का शुक्रवार को निधन हो गया. वह 89 वर्ष के थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें पुणे के केईएम अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

डॉ. देवी सिंह शेखावत मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले थे। उनका गांव सीकर जिले में छोटी लोसल था। बाद में वह जलगाँव, महाराष्ट्र में बस गए। देवी सिंह शेखावत अमरावती के मेयर थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भी सराहनीय योगदान दिया है।

उन्होंने 1972 में मुंबई विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। वह विद्या भारती शिक्षण संस्थान फाउंडेशन द्वारा संचालित कॉलेज के प्रिंसिपल भी थे। उन्हें 1985 में अमरावती से विधायक के रूप में चुना गया था।

प्रतिभा पाटिल 2004 में राजस्थान की राज्यपाल बनीं। 2017 में प्रतिभा पाटिल देश की 12वीं राष्ट्रपति बनीं।


महाराष्ट्र के राज्यपाल ने जताया दुख
महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट किया, "डॉ. देवी सिंह शेखावत एक लोकप्रिय नेता और समर्पित कार्यकर्ता थे।" उन्होंने अमरावती के मेयर और बाद में महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य के रूप में उल्लेखनीय काम किया था। वे जाने-माने शिक्षाविद थे।

मैं दिवंगत शेखावत को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।