घर बैठे कैसे बनाएं गोंद कतीरा?  शरीर का तापमान मेंटेन रखने के लिए फायदेमंद ड्रिंक 

गर्मी से राहत पाना चाहते हैं, तो आपको गोंद कतीरा ड्रिंक का सेवन करना चाहिए
 


कैसे बनाएं गोंद कतीरा ड्रिंक

गोंद कतीरा ड्रिंक के फायदे


भीषण गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है। गर्मी से दूर-दूर तक राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। गर्मी बढ़ने के कारण शरीर के तापमान में भी वृद्धि होती है। इसके कारण डिहाइड्रेशन, इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी थकावट, कमजोरी महसूस होती है। अगर आप भी चुभती जलती गर्मी से राहत पाना चाहते हैं, तो आपको गोंद कतीरा ड्रिंक का सेवन करना चाहिए । आइए जानते हैं इसके फायदे।


 

कैसे बनाएं गोंद कतीरा ड्रिंक
गोंद कतीरा- 4 से 5
पुदीना की पत्ती- 5-6
निंबू 2 स्लाइस
पानी एक गिलास
रात भर गोंद कतीरा को भिगोकर रख दें।
सुबह एक गिलास पानी में गोंद कतीरा मिलाएं।
इसमें नींबू और पुदीना की पत्तियां डालें।
इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
कुछ देर के बाद इसका सेवन कर लें।


 

गोंद कतीरा ड्रिंक के फायदे
गर्मियों के मौसम में गोंद कतीरा ड्रिंक पीने से शरीर की गर्मी कम करने में मदद मिलती है। गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है। गर्मियों के बढ़ते तापमान के कारण लू लगने का खतरा हर वक्त बना रहता है, ऐसे में अगर आप बाहर जाते हैं तो गोंद कतीरा का सेवन कर सकते हैं, इससे शरीर में मौजूद गर्मी को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

वहीं गर्मियों में पेट से संबंधित शिकायत बहुत ज्यादा होती है। पेट की गर्मी को भी दूर करने में गोंद कतीरा काफी मददगार साबित होता है। इससे सुस्ती और थकावट भी दूर होती है। गोंद कतीरा टेस्ट लेस होता है इसलिए आप इसे किसी भी चीज के साथ पर कर सकते हैं। इस ड्रिंक को पीने से हाइड्रेशन लेवल सही बना रहता है।

यह भी पढ़ें .....

Successful Farmer: करेले की आधुनिक खेती कर मालामाल हो रहे किसान