मुख्यमंत्री की शादी, पंजाब के सीएम भगवंत मान वीरवार को डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ विवाह बंधन में बधें, Bhagwant Mann Marriage:

भगवंत मान की यह दूसरी शादी है। मान की पहली शादी इंद्रप्रीत कौर के साथ हुई थी
 

सिख रीति रिवाज से हुई शादी

48 साल के भगवंत मान ने 29 साल की डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ की दूूसरी शादी

डॉ. गुरप्रीत कौर संग विवाह बंधन में बंधे पंजाब के सीएम भगवंत मान, सिख रीति रिवाज से हुई शादी

 

पंजाब के सीएम भगवंत मान वीरवार को डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ विवाह बंधन में बंध गए। ये शादी सिख रीति रिवाज के साथ सीएम आवास में हुई। शादी में सांसद राघव चड्ढा और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शादी में मौजूद रहे।  केजरीवाल ने शादी में पिता की तरह रस्में निभाईं। शादी में मान और गुरप्रीत के परिवार के अलावा केजरीवाल का परिवार भी शामिल हुआ। सांसद राघव चड्ढा अपनी मां के साथ शादी में पहुंचे।

शादी के आयोजन का खर्च सीएम भगवंत मान ने उठाया। भगवंत मान की मां हरपाल कौर की ख्वाहिश थी कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना घर फिर से बसा लें। इसके बाद सीएम शादी के लिए राजी हुए थे। सीएम भगवंत मान के लिए मां और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की चुनी है। पंजाब के मुख्यमंत्री बनने से पहले भगवंत मान संगरूर से दो बार सांसद रह चुके हैं। भगवंत मान की पत्नी उनके परिवार की करीबी हैं। लंबे समय से भगवंत मान और गुरप्रीत कौर एक-दूसरे को जानते हैं।  48 साल के भगवंत मान ने गुरुवार को 29 साल की डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ दूूसरी शादी की। छह साल पहले भगवंत मान का पहली पत्नी से तलाक हो गया था।

इंद्रप्रीत कौर से हुई थी पहली शादी--- भगवंत मान की यह दूसरी शादी है। मान की पहली शादी इंद्रप्रीत कौर के साथ हुई थी। भगवंत मान के बेटे दिलशान मान (17) और बेटी सीरत कौर मान (21) अमेरिका में अपनी मां इंद्रप्रीत कौर के साथ रहते हैं। 20 मार्च 2015 को भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर ने कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी लगाई थी। इस अर्जी में मान का तर्क था कि वे राजनीति के चलते अपनी पत्नी से तलाक ले रहे हैं।लोगों ने विश्वास से उन्हें चुना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट में दी गई अर्जी में भगवंत मान की पत्नी ने शर्त रखी थी कि वे अगर मान भारत छोड़कर कैलिफोर्निया शिफ्ट हो जाते हैं तो तलाक की अर्जी वापस ले लेंगी। दूसरी ओर मान राजनीति छोड़कर विदेश नहीं जाना चाहते थे। मान का तर्क था कि वे लोगों का विश्वास नहीं तोड़ सकते। अगर उनकी पत्नी उनके साथ भारत में सैटल होना चाहती हैं तो वे तलाक की अर्जी वापस ले लेंगे।  भगवंत मान ने अपने तलाक का कारण अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया था। इमसें उन्होंने लिखा था, 'जो लटका समय से था वह हल हो गया, कोर्ट विच्च फैसला यह कल हो गया, इक पासे परिवार, दूजे पासे सी पंजाब, मै तो यारो अपने पंजाब वल्ल हो गया।'