Sugarcane Juice Benefits: गर्मियों में क्यों पियें गन्ने का जूस? जानिए इसके जबरदस्त फायदे
 

Sugarcane Juice Benefits: गर्मियों में गन्ने का जूस पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. यह आपको पूरे दिन एनर्जी देता है। जिन लोगों को गर्मियों में बहुत पसीना आता है उन्हें गन्ने का रस पीना चाहिए। क्‍योंकि पसीना निकलने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपको ऊर्जा से भरपूर रखते हैं।

 

 
गन्ने का रस पोषक तत्वों का स्रोत है
गन्ने का रस पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें जलनरोधी गुण होते हैं। साथ ही पॉलीफेनोल्स नामक एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो शरीर को सूजन से राहत दिलाने में मदद करते हैं। जिम जाने वालों के लिए गन्ने का रस फायदेमंद होता है। गन्ने के रस में कैलोरी अधिक होती है जिससे वजन बढ़ सकता है। लेकिन अगर आप संतुलित मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो इससे वजन कम हो सकता है।

इन लोगों को गन्ने का रस तुरंत लाभ देता है
प्रसिद्ध आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. अबरार मुल्तानी कहते हैं कि अगर आपको बुखार है तो आप गन्ने का जूस पी सकते हैं. क्‍योंकि शरीर में प्रोटीन की कमी से बुखार के दौरान दर्द और कमजोरी हो जाती है, जिससे गन्ना राहत देता है। इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं।

गन्ने के रस के फायदे
गर्मियों में गन्ने का रस पेशाब की समस्या से निजात दिलाता है। पेशाब करते समय जलन, दर्द और बेचैनी महसूस हो तो गन्ने का रस पिएं।
गन्ने का रस दिल की सेहत को अच्छा बनाए रखने में फायदेमंद होता है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और हृदय की कोशिकाओं में वसा को जमा होने से रोकता है।
गन्ने का रस पाचन क्रिया को अच्छा रखता है। उचित पाचन वजन घटाने की प्रक्रिया को गति देता है। यह पेट में गैस, सीने में जलन, एसिडिटी को दूर करता है।
गन्ने के रस में मौजूद तत्व शरीर को डिटॉक्स करते हैं। यह शरीर से अपशिष्ट उत्पादों को निकालने में भी आपकी मदद करता है।
गन्ने का रस मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है, जिससे वजन कम होता है और ऊर्जा मिलती है।
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आप एक गिलास गन्ने के रस में नींबू मिलाकर दिन में दो बार लें। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखता है, जिससे लिवर को नुकसान से बचाने में मदद मिलती है।