हरियाणा में कल भारी बारिश की चेतावनी:    पंजाब और चंडीगढ़ में भी रहें अलर्ट . 

हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में कल भी मौसम खराब रहेगा। मौसम ‌विभाग ने कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
 
5 जिलों में बारिश की संभावना

हरियाणा में मानसून की दस्तक के साथ ही कई जिलों में बहुत बढ़िया बारिश रिकार्ड की गई है।

आईएमडी चंडीगढ़ ने जानकारी दी है कि 24 घंटे में महेंद्रगढ़ में सबसे ज्यादा 163 एमएम बारिश हुई है।


हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में कल भी मौसम खराब रहेगा। मौसम ‌विभाग ने कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इससे पहले हरियाणा में सोमवार को कई जिलों में तेज बारिश हुई। हिसार, फतेहाबाद, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में रात से लेकर सुबह तक बारिश जारी रही।

 

 

मौसम ‌विभाग के मुताबिक महेंद्रगढ़ में सबसे ज्यादा 49.5 MM बारिश हुई। नारनौल में 15 MM और सिरसा के ओट्‌टू में 15 MM पानी गिरा।


पंजाब के बठिंडा और पठानकोट में सबसे ज्यादा बारिश हुई। दोनों जगह 4-4 MM पानी गिरा। सुबह मौसम विभाग ने 9 जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया था। इनमें पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, मानसा, संगरूर फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली शामिल थे। हिमाचल में अगले 2 दिन के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

वहीं मानसून की बात करें तो यह हरियाणा की उत्तरी सीमा हिसार व करनाल और पंजाब के जालंधर व तरनतारन में ठहरा हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन में मानसून चंडीगढ़ होते हुए पंजाब-हरियाणा में बाकी हिस्सों को कवर करेगा।

हिमाचल में चक्रवर्ती तूफान रेमल ने मानसून की रफ्तार को कम किया है। बंगाल की खाड़ी में हवा के कम दबाव की वजह से हवाएं हिमाचल नहीं पहुंच पा रही हैं। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पॉल के मुताबिक चक्रवर्ती तूफान की वजह से हवा का रुख कमजोर हुआ है।


5 जिलों में बारिश की संभावना


चरण सिंह हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले तीन घंटों में भिवानी, चरखी दादरी, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में कहीं-कहीं तेज हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।


हरियाणा में कहां कितनी बारिश हुई, मौसम विभाग के आंकड़े


हरियाणा में मानसून की दस्तक के साथ ही कई जिलों में बहुत बढ़िया बारिश रिकार्ड की गई है। आईएमडी चंडीगढ़ ने जानकारी दी है कि 24 घंटे में महेंद्रगढ़ में सबसे ज्यादा 163 एमएम बारिश हुई है।

इसके अलावा रेवाड़ी के बावल में 34.5 एमएम पानी बरसा है। महेंद्रगढ़ के बाद हरियाणा में हिसार ऐसा जिला रहा, जहां पूरी रात बारिश होती रही। हिसार में 24 घंटे के दौरान 72.6 एमएम बारिश हुई है।

हिसार में रात का तापमान 23.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो हरियाणा में सबसे कम रहा। इसमें 24 घंटे में 2.4 डिग्री की गिरावट हुई है।

अंबाला में 8.4 एमएम, महेंद्रगढ़ के नारनौल में 22 एमएम, भिवानी में 19.1 एमएम, सिरसा में 2 एमएम, चरखी दादरी में 7.5 एमएम, करनाल में 5 एमएम, कुरुक्षेत्र में 10 एमएम, मेवात में 9.5 एमएम और यमुनानगर में 6 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है। इसके अलावा फतेहाबाद व अन्य शहरों में भी बारिश हुई है, लेकिन फिलहाल इनका डाटा जारी नहीं हुआ है।