https://www.choptaplus.in/

क्या आप हैं मोटापा के शिकार? तो अपनाएं ये घरेलू उपचार

मोटापे के कारण शरीर में कई तरह की होने लगती हैं परेशानियां
 
motapa
मोटापा देश के लिए  बडी चुनौती

आज कल रोजमरा की जीवनशैली में आए बदलाव के कारण हम मोटापा का शिकार होते जा रहे हैं। यह बीमारी आने वाले समय देश के लिए एक बहुत बडी चुनौती बन सकती है अगर हम समय रहे नहीं जागे तो। आज भी भारत में अनेक लोग मोटापा के शिकार हैं। मोटापे के कारण शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। जब परेशानियां बढ़ने लगती हैं तो लोग मोटापा कम करने के लिए उपाय खोजने लगते हैं। कई बार उचित जानकारी नहीं हो पाने के कारण लोग अपना वजन घटा नहीं पाते हैं। आज हम अपको मोटापा कम करने के लिए कई घरेलू उपाय बताएं, आप इन उपायों को अपनाकर अपना मोटापाकम कर सकते हैं। 

 

मोटापा क्या है

जब हमारे शरीर का वजन सामान्य से अधिक हो जाता तो उसे मोटापा कहते हैं। हम रोज जितनी कैलोरी भोजन के रूप में लेते हैंए उतनी कैलोरी हमारा शरीर रोज खर्च नहीं कर पाता हैए तो शरीर में अतिरिक्त कैलोरी फैट के रूप में जमा होने लगता है।जिससे शरीर में मोटापा आने लगता है।

 

मोटे होने का कारण  

हमारे शरीर में मोटापा प्रतिदिन गलत की जाने वाली दिनचर्या के कारण आता है जैसे की समय पर भोजन नहीं करना, भूख से अधिक भोजन करना, दिन में कई बार भोजन करना, फास्ट फूट ज्यादा खाना आदि है।

 

 मोटापा कम करने के लिए दलचीनी का सेवन 

पानी में दालचीनी पाउडर डालकर 15 मिनट तक उबालें। गुनगुना होने पर छानकर इसमें थोडा शहद मिला लें। सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले पिएँ। इससे आपको मोटापा कम करने में मदद मिलेगी।

 

अदरक और शहद का प्रयोग 

थोडे से अदरक के रस कर पिएँ। अदरक और शहद शरीर की चयापचय क्रिया को बढ़ाकर अतिरिक्त वसा को जलाने का काम करते हैं। अदरक अधिक भूख लगने की समस्या में दो चम्मच शहद मिलाको भी दूर करता है तथा पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। 

 

नींबू और शहद का सेवन

एक गिलास पानी में आधा नींबू एक चम्मच शहद एवं एक चुटकी काली मिर्च डालकर सेवन करें। यह नई वसा कोशिकाओं को शरीर में जमने नहीं देता है। नींबू में मौजूद एसकोरबिक एसिड शरीर में मौजूद क्लेद को कम करता हैए और शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है।

सेब के सिरके का उपयोग

एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर सेवन करें। इसके सेवन से पेट के लम्बे समय तक भरा होने का एहसास होता है। यह लिवर में जमे फैट को घटाने में मदद करता है।

 सौंफ का सेवन 

सौंफ के दानों को एक कप पानी में पाँच मिनट तक उबालें। इसे छानकर सुबह खाली पेट गर्म.गर्म ही पिएँ। इससे अधिक भूख लगने की समस्या से राहत मिलेगी तथा खाने की इच्छा कम होगी।

त्रिफला चूर्ण का सेवन

1 चम्मच त्रिफला चूर्ण को रात में पानी में भिगा दें। सुबह इसे आधा होने तक उबालें। गुनगुना होने पर इसमें दो चम्मच शहद मिलाकर पिएँ। कुछ ही दिनों में निश्चित ही वजन कम होगा। त्रिफला शरीर में मौजूद विषाक्त तत्वों को बाहर निकालता है।

जीराए धनिया और अजवायन लाभदायक

जीराए धनियाए अजवायन और सौंफ के मिश्रण की चाय बनाकर पिएं। आप इसे भोजन के बाद पानी में उबालकर घूंट.घूंट भी पी सकते हैं। तुलसी नींबू व अदरक की बिना दूध वाली ब्लैक टी पिएं। हमेशा गुनगुने पानी का प्रयोग करें।

वजन घटाने में आंवला लाभदायक 

इसमें प्रचुर मात्रा में विटामीन.सी पाया जाता हैए जो एक उत्तम एंटी.ओक्सीडेंट है। यह शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह मेटाबोलिज्म बढ़ाने और कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

मोटापा घटाने के लिए पिएं गुनगुना पानी 

उबालकर आधा किया हुआ जल आधा.आधा गिलास करके दिन में ढाई से तीन लीटर पीना चाहिए। इससे आम का पाचन भी हो जाता है और पेट भरा होने से भूख भी कम लगती है। यह हल्काए सुपाच्यए आम का पाचन करता है। यह शरीर के सभी सूक्ष्म से सूक्ष्म गंदगी को साफ करता हैए और पेशाब तथा पसीना लाता है।

मौसमी फल और सब्जियों का करे सेवन

मौसम अनुसार फल एवं सब्जियां का समय.समय पर सेवन करना चाहिए जैसे खीरा, मूली, गाजर, तोरी, लोकी, संतरा, पपीता, अनार, चीकू, अनानास, सेब, आंवला आदि। 

मोटापा से छुटकारा पाने के लिए अपनी जीवनशैली में करें ये बदलाव..

  • सुबह जल्दी उठकर सैर पर जाएँ और व्यायाम करें।
  • सोने से दो घण्टे पहले भोजन कर लेना चाहिए।
  • रात का खाना हल्का व आराम से पचने वाला होना चाहिए।
  • संतुलित और कम वसा वाला आहार लें।
  • वजन घटाने के लिए आहार योजना में पोषक तत्वों को शामिल करें।
  • एक साथ ज्यादा खाने की जगह थोड़ी.थोड़ी देर में कुछ सुपाच्य एवं हल्का खा लेना चाहिए।
  • फलों के रस व गुनगुने जल का सेवन करते हुए सप्ताह में एक बार उपवास रखना चाहिए
  • वजन कम करने के लिए भोजन कभी न छोड़ें। इसकी बजाय संतुलित आहार का सेवन करें और व्यायाम करें। संतुलित आहार के सेवन करने से वजन नहीं बढ़ता एवं व्यक्ति स्वस्थ रहता है।
  • योगासन जैसेण् त्रिकोण आसनए भुजंगासनए सूर्य नमस्कारए ध्यानए प्राणायाम जैसे. भस्त्रिकाए कपालभाती को प्रतिदिन करना चाहिए। 
  • नमक का सेवन कम करना चाहिए नमक के ज्यादा सेवन से भी मोटापा आता है।
  • मैदा भी फैट को बढ़ाता है इसके अत्यधिक सेवन से बचे।
  • घी से मोटापा बढ़ता है।
  • चीनी का कम से कम सेवन करे।
  • बाहर का खाना ना खाये।
  • ज्यादा तैलीय खाने से परहेज करे।

निष्कर्ष

हमारे शरीर मोटाटा आना आम बात है लेकिन जब यह शरीर पर हावी हो जाये तो यह किसी बड़ी बीमारी के रूप में बदल सकता है। इसलिए मोटापे को नियंत्रण में रखे और परेशानी ज्यादा होने पर डॉक्टर से संपर्क

Rajasthan