https://www.choptaplus.in/

Bhojpuri: निधि झा के साथ पवन सिंह के इस गाने ने पांच साल से मचा रखा तहलका, 15 करोड़ बार देखा गया ये गाना

पवन सिंह के रोमांटिक गाने अलग ही कलेवर और फ्लेवर
 
ढ‍िबरी में रहुए ना तेल'

भोजपूरी में एक ओर पावर स्‍टार पवन सिंह का अनूठा अंदाज। पवन सिंह के रोमांटिक गाने अलग ही कलेवर और फ्लेवर के होते हैं। उनकी फिल्‍मों में बेडरूम रोमांस को खूब तरजीह दी जाती है। हीरोइन को बांहों में जकड़ना हो या उनके साथ झूमना, पवन भैया का सबसे जुदा हैं।

 

 

अब जरा साल 2019 में रिलीज सुपरहिट फिल्‍म 'क्रैक फाइटर' के इस ब्‍लॉकबस्‍टर गाने 'ढ‍िबरी में रहुए ना तेल' को ही ले लीजिए। खूबसूरत निध‍ि झा के साथ पवन सिंह के इस गाने ने पांच साल बाद भी तहलका मचा रखा है। उनके इस गाने को खबर लिखे जाने तक 15 करोड़ से अध‍िक बार देखा जा चुका है।

 

 

 

सुजीत कुमार सिंह के डायरेक्‍शन में बनी 'क्रैक फाइटर' का बजट 3.2 करोड़ रुपये था, जबकि इसने बॉक्‍स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बहरहाल, इस गाने 'ढ‍िबरी में रहुए ना तेल' की शुरुआत बेडरूम से होती है। लाल साड़ी में लिपटी निध‍ि झा यहां अपने सईया जी से श‍िकायत कर रही हैं कि रात को उनका रोमांस क्‍यों नहीं हो रहा है। इस पर पवन सिंह जवाब देते हैं कि ढ‍िबरी में तेल नहीं होने के कारण ऐसा हुआ है।

 

इस भोजपुरी गाने को पवन सिंह ने खुद गाया है। जबकि उनका साथ दिया है इंदु सोनाली ने। गीत के बोल जाहिद अख्‍तर ने लिखे हैं और इसके म्‍यूजिक डायरेक्‍टर छोटे बाबा हैं। पांच साल में 'वेब म्‍यूजिक' चैनल पर इस गाने को 151 म‍िल‍ियन व्‍यूज मिले हैं। जबकि इसे 3 लाख 70 हजार से अध‍िक लाइक्‍स और करीब 13 हजार कॉमेंट्स मिल चुके हैं। 

Bhojpuri:  निधि झा के साथ पवन सिंह के इस गाने ने पांच साल से मचा रखा

तहलका, 15 करोड़ बार देखा गया ये गाना

Rajasthan