https://www.choptaplus.in/

हरियाणा जल्द ही बड़े स्तर पर शुरू होगी HSSC CET की नई भर्ती।

आयोग इन पदों के लिए भी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 के बाद आवेदन मांगेगा।
 
hssc
ग्रुप-C CET 2025 की परीक्षा तिथि बहुत जल्द घोषित की जाएगी।

Chopta plus:  हरियाणा सरकार ने राज्य में सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए  एक बड़ा फैसला लिया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सरकार की अनुमति लेने के बाद ग्रुप-C के 3053 पदों की चल रही भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है।

 इससे पहले ही हरियाणा पुलिस के 5600 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया को भी रद्द किया जा चुका है। अब कुल 8653 पदों के विज्ञापन को सरकार ने भी वापस ले लिया है। अब  इन सभी पदों को नए सिरे  से निकाला जाएगा और इसके लिए नए दिशा-निर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे।

जाने कौन-कौन से पदों पर वापस होगा विज्ञापन?

3053 ग्रुप-C पदों की भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के बाद  HSSC इन सभी पदों के नए विज्ञापन CET 2025 के बाद जारी करेगा। इनमें शामिल हैं असिस्टेंट ड्राफ्ट्समैन (156), स्टेनो टाइपिस्ट (246), स्टेनोग्राफर (517), स्टेनोग्राफर ग्रुप सी व डी (1075), महिला पुलिस सिपाही (66), फॉरेस्टर (65), ड्राफ्ट्समैन सिविल (367), नेटवर्क असिस्टेंट (16), ऑटो डीजल मैकेनिकल (319), फिटर/प्रेस मैकेनिक (180), ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल (4), ब्लॉक्स/सिविल ड्राफ्ट्समैन (8), असिस्टेंट आर्कियोलॉजिस्ट (10), मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (24) आदि।

नई भर्तियां: 6239 पद बिजली विभाग में और CET के बाद ही आवेदन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) में ग्रुप-C D के कुल 8176 पद खाली हैं। इनमें से 1506 पदों को प्रतिनियुक्ति से भरा जाएगा जबकि बाकी 6239 पदों पर सीधी भर्ती होगी। आयोग इन पदों के लिए भी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 के बाद आवेदन मांगेगा। इन पदों में असिस्टेंट लाइनमैन, जूनियर अकाउंटेंट, जूनियर इंजीनियर (सिविल, इलेक्ट्रिकल, आईटी), स्टेनोग्राफर, लोअर डिविजन क्लर्क, स्टोर कीपर, टेलीफोन ऑपरेटर जैसे अहम पद शामिल हैं।

HSSC चेयरमैन का यह है बयान जल्द ही आएगी CET परीक्षा तिथि

HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा है कि ग्रुप-C CET 2025 की परीक्षा तिथि बहुत जल्द घोषित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उम्मीदवार अफवाहों से दूर रहें और अपनी तैयारी पर फोकस रखें। आयोग के मुताबिक उम्मीदवारों को CET 2025 की जानकारी और अपडेट के लिए hssc.gov.in वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखनी चाहिए।

जिन अभ्यर्थियों ने पहले भी आवेदन किया था, उन्हें अब निराश होने की जरूरत नहीं है। नए नियमों के तहत उन्हें फिर से आवेदन का मौका मिलेगा। CET 2025 अब सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सबसे अहम पड़ाव बन चुका है, इसलिए सभी उम्मीदवारों को इसकी तैयारी में जुट जाना चाहिए।

Rajasthan