Health tips: जानें घी के साथ ये 5 चीजें खाने से बन सकता हैं, शरीर में जहर ।

Chopta plus: घी एक सुपरफूड है, लेकिन इसे सही तरीके से ही खाना चाहिए। शहद, मूली, मछली, दही, और तली हुई चीजों के साथ घी खाने से पाचन की समस्या हो सकती हैं, और वजन बढ़ सकता है।
भारतीय भोजन में घी का खूब इस्तेमाल किया जाता है और आयुर्वेद में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह हेल्दी फैट से भरपूर होता है, पाचन को सुधारता है और कई स्वास्थ्य लाभ देता है। लेकिन हर चीजों को घी के साथ मिलाकर खाना स्वस्थ नहीं होता।
'कपिल त्यागी आयुर्वेद क्लिनिक' के डायरेक्टर के अनुसार, कुछ खाद्य पदार्थों के साथ घी मिलाने से पाचन खराब हो सकता है, शरीर में विषाक्त पदार्थ (टॉक्सिन) बन सकते हैं, या पोषक तत्वों का नुकसान हो सकता है।
आइये जानतें है, किन चीजों के साथ घी नहीं कहना चाहिए .
घी और मछली
घी और मछली को एक साथ खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता। घी एक डेयरी उत्पाद है, जबकि मछली पशु प्रोटीन होती है। इन दोनों को मिलाने से पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। घी ठंडी प्रकृति का होता है, जबकि मछली गर्म होती है। इससे पेट में जलन, त्वचा की समस्या और सूजन हो सकती है। यह शरीर में टॉक्सिन बढ़ा सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
घी और दही
घी और दही दोनों ही डेयरी उत्पाद हैं, लेकिन इनकी प्रकृति अलग होती है। घी हल्का होता है और पाचन में मदद करता है, जबकि दही भारी होता है और धीरे पचता है। घी ठंडा होता है और पोषण देता है, जबकि दही गरम होता है और बलगम बढ़ाता है।
यह आंतों के बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचा सकता है और शरीर में विषैले तत्व बना सकता है। कुछ लोगों को गैस, पेट दर्द और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
मूली और घी – नुकसानदायक जोड़ी
मूली अपने तीखे स्वाद और पाचन के लाभों के लिए जानी जाती है, लेकिन इसे घी के साथ मिलाने से पाचन खराब हो सकता है। मूली गर्म प्रकृति की होती है, जबकि घी ठंडा होता है। यह विरोधाभास पेट में गैस, एसिडिटी और सूजन का कारण बन सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, मूली और घी को साथ खाने से शरीर में विषैले तत्व बढ़ सकते हैं।
शहद और घी है एक जहरीला मिश्रण
घी और शहद को बराबर मात्रा में मिलाना जहरीला हो सकता है। यह शरीर में टॉक्सिन (विषैले पदार्थ) बना सकता है, जिससे पाचन खराब हो सकता है और चयापचय (मेटाबॉलिज्म) प्रभावित हो सकता है। यह गैस, सूजन और भारीपन का कारण बन सकता है। घी और शहद को बराबर मात्रा में न मिलाएं।
घी और गुड़
घी और गुड़ दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन इन्हें एक साथ ज्यादा मात्रा में खाने से वजन बढ़ सकता है। दोनों में उच्च मात्रा में ऊर्जा होती है, जिससे वजन बढ़ सकता है। गुड़ प्राकृतिक शक्कर है और ज्यादा सेवन करने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है।