https://www.choptaplus.in/

सैकड़ों बीमारियों की जड़ है पेट की गर्मी, मुंह के छालों से परेशान हैं तो इन 5 चीजों का करें सेवन.

पेट की गर्मी के मुंह में होने वाले छालों की। जब हमारे पाचन में कुछ गड़बड़ी होती है,
 
mouth
मुंह में छाले कई बार बहुत ज्यादा परेशान करते हैं,


पेट की गर्मी के कारण मुंह में निकलने वाले छाले काफी दर्दनाक और परेशानी जनक हो सकते हैं। इनसे राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं।


मुंह में छाले कई बार बहुत ज्यादा परेशान करते हैं, जिसकी वजह से कुछ खाना और यहां तक कि पानी पीना भी मुश्किल हो जाता है। मुंह में छाले कई कारणों से हो सकते हैं, जैसे कि पेट की गर्मी, विटामिन की कमी, अत्यधिक तनाव लेना, कोई इंफेक्शन या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं।

आज हम बात करेंगे पेट की गर्मी के मुंह में होने वाले छालों की। जब हमारे पाचन में कुछ गड़बड़ी होती है, तो इसके लक्षण मुंह में छालों के रूप में भी नजर आ सकते है। ऐसी समस्या में कुछ घरेलू उपाय और आयुर्वेदिक चीजों से आप अपने पेट को गर्मियों में ठंडा रख सकते है।


दही खाएं
पेट की गर्मी को शांत करने के लिए दही का सेवन सबसे अच्छा माना जाता है। आप ठंडी छाछ पिएं या ठंडी दही खाएं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।


शहद-हल्दी
शहद और हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इससे आपको मुंह के छालों में आराम मिलेगा। इसके लिए एक चम्मच शहद में एक चुटकी हल्दी मिलाएं।
मुंह के छालों को झट से दूर करेंगे ये घरेलू नुस्खे


त्रिफला
एक चम्मच त्रिफला पाउडर को एक गिलास पानी में मिलाएं और रातभर के लिए छोड़ दें। इस पानी से सुबह माउथ वॉश करें आपको काफी आराम मिलेगा। त्रिफला पेट की गर्मी को कम करने में सहायक होता है।

नमक पानी
एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाएं और माउथ वॉश करें। नमक में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो छालों को तेजी से ठीक करने में मदद करते हैं।


तुलसी के पत्ते
मुंह के छालों में आराम पाने के लिए कुछ तुलसी के पत्ते चबाएं और फिर पानी पिएं। तुलसी में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं।

Rajasthan