https://www.choptaplus.in/

ये 2 चीजें, खाते ही मिलेगी घोड़े जैसी ताकत, दिमाग चलेगा कंप्यूटर जैसा

किशमिस और काजू जैसे नट्स और ड्राई फ्रूट्स को ताकतवर चीजें माना जाता है
 
badam
फाइबर की तो बादाम में सबसे ज्यादा फाइबर पाए जाते हैं।


अगर आप  थकान और कमजोरी महसूस करते हैं, तो आपको बादाम के अलावा नीचे बताये गए नट्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए, इससे शरीर के साथ दिमाग की ताकत भी बढ़ती है।
बादाम, अखरोट, किशमिस और काजू जैसे नट्स और ड्राई फ्रूट्स को ताकतवर चीजें माना जाता है और यही वजह है कि इनके दाम भी ज्यादा होते हैं। नट्स खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं। अध्ययनों में बताया गया है कि नट्स खाने से दिल को स्वस्थ रखने, डायबिटीज कंट्रोल करने, वजन कम करने, हड्डियों, त्वचा और बालों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने आदि में मदद मिलती है।

 

जब भी कभी सबसे पावरफुल नट्स की बात होती है, तो बादाम को सबसे शक्तिशाली बताया जाता है। बेशक बादाम को नट्स का राजा कहा जा सकता है लेकिन बादाम के अलावा अखरोट और पिस्ता जैसी भी कई नट्स हैं, जो इतने ही पावरफुल हैं। कुछ तो ऐसे भी हैं, जो पोषक तत्वों के मामले में बादाम से आगे हैं। अगर आपको बादाम पसंद नहीं है, तो आप इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।


जानिए बादाम कितना ताकतवर है
अगर बात करें फाइबर की तो बादाम में सबसे ज्यादा फाइबर पाए जाते हैं। इतनी ही मात्रा में सबसे अधिक विटामिन ई, मैग्नीशियम और कैल्शियम भी पाया जाता है। यह फॉस्फोरस और पोटेशियम का भी अच्छा स्रोत है। यह सेल्स, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। बादाम में एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। एक्सरसाइज के बाद बादाम खाने से मसल्स रिकवरी में मदद मिलती है।

 

अखरोट इतना पावरफुल है
अखरोट में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा थोड़ी कम होती है और कैलोरी की मात्रा थोड़ी ज्यादा होती है। इसमें गुड फैट होता है। एक औंस अखरोट में 2.57 ग्राम ओमेगा-3 फैट होता है। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड का सबसे अच्छा स्रोत है, जो हृदय और दिमाग के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है।अखरोट शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव कम करता है। अखरोट खाने से खराब एलडीएल कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स और हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।


पिस्ता कितना शक्तिशाली
इसमें बादाम या अखरोट की तुलना में इनमें कैलोरी कम होती है, यही वजह है कि यह वजन कम करने में सहायक है। इसमें दिल को स्वस्थ रखने वाले अनसैचुरेटेड फैट और पोटेशियम होते हैं। यह शरीर में सूजन को कम करने में सहायक है। पिस्ता में ब्लूबेरी, अनार, चेरी और चुकंदर की तुलना में एंटीऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में होते हैं।


कौन सा नट्स सबसे ज्यादा सेहतमंद है?
नट्स कोई सा भी हो, इसके सेवन से सेहत को फायदे ही होते हैं। नट्स हेल्दी फैट, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट का भंडार हैं। इनके सेवन से दिल और दिमाग स्वस्थ रहते हैं टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम भी कम होता है।


आपको कौन से नट्स का सेवन करना चाहिए
यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी क्या जरूरत है। अगर आपको इम्यून सिस्टम, पाचन सिस्टम और हड्डियों को मजबूत करना है, तो बादाम खाएं। अगर दिमाग और मेंटल हेल्थ में सुधार करना है, अखरोट बढ़िया ऑप्शन है। वजन कम करने या एंटीऑक्सीडेंट बढ़ाने के इच्छुक लोगों के लिए पिस्ता सबसे अच्छा नट है।

Rajasthan