https://www.choptaplus.in/

राशिफल: जून में इन ग्रहों का बदलेगा महायोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत।

 
ChoptaPuls News : Trigrahi Yog 2025 का प्रभाव: वर्षों बाद देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में सूर्य, बुध और शनि की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। यह संयोग 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा, लेकिन तीन राशियों के लिए यह विशेष लाभदायक साबित होगा।  मीन राशि (Pisces): त्रिग्रही योग के प्रभाव से मीन राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की होगी, और परिवार के साथ संबंध बेहतर होंगे। आकस्मिक धन लाभ और नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करने के अवसर मिल सकते हैं।  धनु राशि (Sagittarius): इस योग से धनु राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। घर में सुख-शांति रहेगी, और वाहन खरीदने का योग बन सकता है।  मिथुन राशि (Gemini): जॉब बदलने का सोच रहे मिथुन राशि के जातकों को इस समय शानदार अवसर मिल सकते हैं। बेरोजगारों को नौकरी मिलने की संभावना है। व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू होगा और मुनाफा बढ़ेगा।  त्रिग्रही योग के प्रभाव: यह योग न केवल आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा, बल्कि समाज में प्रतिष्ठा भी बढ़ाएगा। साथ ही अटके हुए कार्यों में तेजी आएगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
जून का महीना ग्रहों की चाल के हिसाब से काफी खास रहने वाला है।

 

Chopta plus: जून 2025 में ग्रहों के गोचर से कई राशियों के जीवन में  तरक्की के अवसर आएंगे। खासकर करियर, शिक्षा और आर्थिक मामलों में सफलता मिलने की पूरी  संभावना है।

जून का महीना ग्रहों की चाल के हिसाब से काफी खास रहने वाला है। इस महीने कई बड़े ग्रह अपनी स्थिति बदलेंगे, जिसमें सबसे पहले शुक्र का राशि में बदलाव  होगा, जो माह की शुरुआत में ही होगा। इसके बाद बुध, मंगल और सूर्य भी अपनी-अपनी राशियां बदलेंगे। सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे ऊर्जा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता से जुड़े क्षेत्रों में बदलाव देखने को मिलेगा।

इस ग्रह गोचर का सबसे अधिक लाभ कुछ अन्य  राशि के जातकों को मिल सकता है। उनके लिए यह समय करियर, शिक्षा और व्यक्तिगत रिश्तों के लिहाज से अनुकूल रहेगा। वहीं अन्य राशियों जैसे वृषभ, तुला और मकर के लिए भी यह महीना अच्छे अवसर लेकर आ सकता है।

आर्थिक स्थिति में सुधार, नए काम की शुरुआत और समाज में मान-सम्मान मिलने जैसे योग बन सकते हैं। वैसे भी  जून का महीना कई राशियों के लिए तरक्की और खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है।

मिथुन राशि

जून 2025 का महीना मिथुन राशि के जातकों के लिए बहुत ही मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। ग्रहों की चाल के चलते आपको कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपके आत्मविश्वास और मेहनत के दम पर काम धीरे-धीरे बनते जाएंगे।

जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, वे अब पूरे होने लगेंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और सराहना मिलने की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन में कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए जून का महीना सकारात्मक रहेगा। ग्रहों के गोचर से कार्यों में धीरे-धीरे प्रगति होगी और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के योग बनेंगे। इस दौरान भूमि या वाहन खरीदने का भी अवसर मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप पहले से अधिक सुकून महसूस करेंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह महीना बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। शुक्र ग्रह की शुभ दृष्टि के कारण करियर में तरक्की के योग बनेंगे और नई उपलब्धियां मिल सकती हैं।

आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और अचानक धन लाभ होने की संभावना है। विदेश से जुड़े कार्यों में भी सफलता मिलने के संकेत हैं, जिससे करियर की दिशा और भी मजबूत हो सकती है।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए जून का समय भाग्यशाली रह सकता है। गुरु की दृष्टि आपकी राशि पर पड़ने से धार्मिक कार्यों और पारिवारिक आयोजनों के योग बन रहे हैं। घर में कोई मांगलिक कार्य या खुशी का माहौल बन सकता है।

लेकिन कुल मिलाकर यह महीना उन्नति और खुशियों से भरा रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ संभव है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए जून थोड़ा चुनौतीपूर्ण जरूर रहेगा, लेकिन इसके बावजूद लाभ के अच्छे अवसर सामने आएंगे। मंगल और केतु की दृष्टि से दबाव बना रहेगा, परंतु गुरु की नवम दृष्टि आपके भाग्य को मजबूती देगी।

आपको सहयोगियों और परिवार का समर्थन मिलेगा, जिससे अटके हुए काम बनते जाएंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे, लेकिन शुभ कार्यों में खर्च भी करना पड़ सकता है।

Rajasthan