इन तीन राशि वाले लोगों पर कृपया करते हैं भगवान राम, हर क्षेत्र में मिलती हैं, तरक्की।
राम दरबार की प्रतिष्ठा आज यानी 5 जून 2025 को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर हो रही है।
Chopta plus: हिंदू धर्म में भगवान राम की पूजा के साथ-साथ राम दरबार की पूजा का भी विशेष महत्व माना गया है, क्योंकि इसमें माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी भी मौजूद होते हैं।
साल 2024, 22 जनवरी के दिन राम मंदिर के भूतल तल में भगवान राम के बालक रूप की प्राण-प्रतिष्ठा हो चुकी थी। इसके बाद प्रथम तल पर राम दरबार की प्रतिष्ठा आज यानी 5 जून 2025 को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर हो रही है।
हिंदू धर्म में भगवान राम की पूजा के साथ-साथ राम दरबार की उपासना का भी विशेष महत्व माना गया है, क्योंकि इसमें माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी भी मौजूद होते हैं। सभी की एक साथ आराधना करने से घर में सुख-समृद्धि का वास और देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।
इस दौरान कुछ राशियों पर भी भगवान राम की कृपा बनी रहती है, जिसके प्रभाव से जातकों को करियर, घर, परिवार, रिश्तों और व्यापार में अच्छे परिणाम मिलते हैं। ऐसे में आइए भगवान राम की प्रिय राशियों के बारे में जानते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन भगवान राम की प्रिय राशि है। इस राशि के स्वामी ग्रह बुध है, जिन्हें ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। बुध के प्रभाव से ये राशियां व्यापार में सफलता और शिक्षा में अच्छे परिणाम हासिल करती हैं। लेकिन भगवान राम की कृपा से यह करियर में अच्छा नाम कमाते हैं।
प्रभु के आशीर्वाद से मिथुन राशि के लोग निवेश में लाभ भी हासिल करते हैं। इन जातकों को घर-परिवार वालों का साथ वह सहयोग पूर्णता प्राप्त होता है।
राम जी की कृपा से ये लोगों के अधूरे काम भी बनने लगते हैं। इसके अलावा नए प्रोजेक्ट्स और साझेदारियों के प्रस्ताव भी इन्हें मिलते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र है। यह ज्योतिष में सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। शुक्र के प्रभाव से व्यक्ति के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती हैं। इसके अलावा इन राशि वालों पर भगवान राम भी मेहरबान रहते हैं। प्रभु की कृपा से इन्हें आर्थिक लाभ मिलता है। रिश्तों में प्रेम भी बना रहता है।
सभी का साथ होने के कारण यह लोग हर क्षेत्र में तरक्की पाते हैं। जब भी तुला राशि के लोग किसी नए व्यापार या अन्य कार्य की शुरुआत करते हैं, तो उसमें आने वाली बाधाएं प्रभु के आशीर्वाद से दूर होती हैं। ये लोग शिक्षा में भी अच्छा नाम कमाते हैं।
मीन राशि
मीन राशि भगवान राम की प्रिय राशि में से एक है। इन जातकों पर भगवान राम हमेशा प्रसन्न रहते हैं। राम जी की कृपा से इनके तनाव में कमी आती हैं। इसके अलावा प्रभु की कृपा से इनके बड़े से बड़े संकट भी टल जाते हैं।
कारोबारी जातकों को अच्छा धन लाभ भी मिलता है। इस दौरान नौकरी को लेकर मन में चल रही निराशा भी प्रभु दूर करते हैं। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं।
