आज कृष्ण जन्माष्टमी पर राशि अनुसार करें कान्हा का श्रृंगार, कष्टों से मिलेगी मुक्ति.
आज यानी 26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी है। हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। यह पर्व हर साल भाद्रपद माह में होता है। श्रीमद्भागवत कथा के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म कृष्ण पक्ष में रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इस दिन भगवान श्री कृष्ण के भक्त उनका जन्मदिन भव्य तरीके से मनाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत भी रखा जाता है और भगवान श्री कृष्ण की विधिपूर्वक पूजा की जाती है।
इस दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से सभी सांसारिक इच्छाएं दूर हो जाएंगी और आपको सुख-समृद्धि मिलेगी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लड्डू गोपाल को सजाने के लिए तरह-तरह के कपड़े और आभूषण पहनाएं जाते हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस बार भी ग्रहों और राशियों का उत्तम संयोग बन रहा है। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आप कान्हा का राशि अनुसार श्रृंगार करते हैं तो यह आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है और ग्रहों का शुभ प्रभाव भी पड़ेगा।
मेष राशि
मेष राशि का स्वामी मंगल है इसलिए मेष राशि के जातकों भगवान श्रीकृष्ण को लाल वस्त्र पहनाने चाहिए और अगर घर में झांकी सजाते हैं तो उसमें भी लाल रंग का प्रयोग करें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है, इसलिए वृषभ राशि वालों को भगवान कृष्ण को चमकीले सफेद वस्त्र पहनाने चाहिए और घर की झांकी में जितना संभव हो सके सफेद रंग का उपयोग करना चाहिए।
मिथुन राशि
मिथुन राशि का स्वामी बुध है। बुध ग्रह को हरा रंग प्रिय है। इसलिए भगवान श्रीकृष्ण को हरे रंग के वस्त्र पहनाएं और झांकी में हरे रंग और हरियाली का प्रयोग करें।
कर्क राशि
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है, इसलिए कर्क राशि के लोगों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भगवान कृष्ण को सफेद वस्त्र पहनाएं और झांकी में जितना संभव हो सके सफेद रंग का उपयोग करें।
सिंह राशि
सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। इसलिए सिंह राशि वाले भगवान श्रीकृष्ण को लाल और गुलाबी रंग के कपड़े पहना सकते हैं। झांकी में जितना हो सके लाल या गुलाबी रंग का प्रयोग करें।
कन्या राशि
कन्या राशि का स्वामी बुध है, इसलिए कन्या राशि के लोगों को कृष्ण का श्रृंगार हरे वस्त्रों से करना चाहिए।
तुला राशि
तुला राशि का स्वामी शुक्र है, इसलिए तुला राशि के लोगों को भगवान कृष्ण को चमकीले सफेद वस्त्रों से सुसज्जित करना चाहिए।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है इसलिए वृश्चिक राशि के लोगों को भगवान कृष्ण का श्रृंगार लाल वस्त्र से करना चाहिए।
धनु राशि
धनु राशि का स्वामी बृहस्पति है, इसलिए धनु राशि वालों को कान्हा जी को पीले रंग के वस्त्रों से सुसज्जित करना चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि का स्वामी शनि है इसलिए मकर राशि के जातकों को भगवान श्रीकृष्ण को नीले वस्त्र धारण कराने चाहिए।
कुंभ राशि
कुंभ राशि का स्वामी शनि है, इसलिए कुंभ राशि के लोगों को भगवान कृष्ण का श्रृंगार नीले वस्त्रों से करना चाहिए।
मीन राशि
मीन राशि का स्वामी बृहस्पति है, इसलिए मीन राशि वाले लोगों को भगवान कृष्ण को पीले रंग के वस्त्रों से सजाना चाहिए।