https://www.choptaplus.in/

'नाटू-नाटू' की सुनहरी जीत पर झूम उठा पूरा भारत, सोशल मीडिया पर भी ‘नाटु नाटु' छाया, जानिए "नाटु नाटु" का मतलब, choptaplus,

 
nattu nattu

 

 सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली फिल्म आरआरआर' ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में अपने लोकप्रिय गीत नाटु नाटु' के लिए सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल सॉन्ग-मोशन पिक्चर' श्रेणी में पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है। इस श्रेणी में नाटु नाटु' ने टेलर स्विफ्ट के गीत कैरोलिना', ग्रेगोरी मान के चाओ पापा', लेडी गागा के होल्ड माय हैंड', फिल्म ब्लैक पैंथर:वकांडा फॉरएवर' के गीत लिफ्ट मी अप' को मात दी। इस उपलब्धि के बाद सोशल मीडिया पर भी  नाटु नाटु' ही छाया हुआ है।

 

"नाटु नाटु" का मतलब नाचना' होता है। यह किसी भारतीय प्रोडक्शन के लिए पहला गोल्डन ग्लोब पुरस्कार है। सोशल मीडिया के हजारों उपयोगकर्ताओं ने ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फिल्म और इसके तेलुगू गाने के बारे में पोस्ट किये। इस गीत को यूट्यूब पर पहले ही 11.1 करोड़ बार देखा जा चुका है। राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माये गए इस गीत को यूट्यूब पर 10 लाख से ज्यादा लाइक मिले हैं और एक भी डिसलाइक नहीं है। इसका हिंदी संस्करण ‘‘नाचो नाचो'' 21.7 करोड़ से अधिक बार देखा गया है। गीत को 22 लाख लाइक मिले हैं और इसे कोई डिसलाइक नहीं मिला है

प्रेम रक्षित द्वारा कोरियोग्राफ' किए गए इस गाने के फॉलोअर' अब भी इसके स्टेप' में महारत हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। देश के  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी फिल्म से जुड़े तमाम कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रतिष्ठित सम्मान ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- ‘‘यह एक बहुत ही खास उपलब्धि है। एम. एम. कीरावानी, प्रेम रक्षित, काल भैरव, चंद्र बोस, राहुल सिप्लिगुंज को बधाइयां। मैं एस. एस. राजामौली, जूनियर एनटीआर, राम चरण और आरआरआर की पूरी टीम को भी बधाइयां देता हूं। इस प्रतिष्ठित सम्मान ने हर भारतीय को बहुत गौरवान्वित किया है।''

 अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और चिरंजीवी जैसी फिल्मी हस्तियों ने गोल्डन ग्लोब में लोकप्रिय गीत ‘‘नाटु नाटु'' को पुरस्कार मिलने पर राजामौली और फिल्म ‘‘आरआरआर'' की टीम को बधाई दी। बच्चन ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘बधाई आरआरआर, गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने के लिए.. सबसे अच्छी उपलब्धि।'' वहीं खान ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘‘सर अभी उठा और गोल्डन ग्लोब में आपकी जीत का जश्न मनाते हुए नाटु नाटु' पर नाचना शुरू कर दिया। कई और पुरस्कार हैं और भारत को इतना गौरवान्वित कर रहे हैं।''

फिल्म आरआरआर' के कलाकार राम चरण, जूनियर एनटीआर और निर्देशक राजामौली ने 2023 गोल्डन ग्लोब के रेड कार्पेट' पर शानदार एंट्री' की थी। राम चरण ने रेड कार्पेट' पर कहा था कि गोल्डन ग्लोब में दो श्रेणियों में नामांकन मिलना एक ख्वाब जैसा है। उन्होंने  कहा- ‘‘मेरे पास पूरी टीम की मेहनत को बयां करने के लिए शब्द नहीं है। दक्षिण भारत से फिल्म के इस मक्का तक पहुंचना और सराहना मिलना....यह सब आपको और बेहतर फिल्में करने के लिए प्रेरित करता है।''

फिल्म को क्रिटिक्स च्वॉइस अवार्ड्स' में सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, विदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ गीत (नाटु नाटु) और सर्वश्रेष्ठ विजुअल इफेक्ट सहित पांच श्रेणी में नामित किया गया था। "आरआरआर" अभिनेता राम चरण के पिता चिरंजीवी ने गोल्डन ग्लोब में फिल्म के गीत को पुरस्कार मिलने को "ऐतिहासिक उपलब्धि" बताया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- ‘‘क्या ऐतिहासिक उपलब्धि है! टीम आरआरआर और राजामौली को हार्दिक बधाई टीम! भारत को आप पर गर्व है! नाटु नाटु।''

संगीतकार ए आर रहमान ने भी आरआरआर' टीम को बधाई देते हुए कहा कि फिल्म की जीत एक महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतीक है। उन्होंने ट्वीट किया- ‘‘जबरदस्त...महत्वपूर्ण बदलाव। सभी भारतीयों और आपके प्रशंसकों की ओर से कीरावानी, एसएस राजामौली और पूरी आरआरआर टीम को बधाई।'' अभिनेता नागार्जुन ने इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि फिल्म का अगला पड़ाव ऑस्कर है। उन्होंने कहा-‘‘आरआरआर में नाटु नाटु' गीत के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीतने के लिए कीरावानी और उनकी टीम को बधाई। अब ऑस्कर की राह पर हैं।''

फिल्म ‘‘बाहुबली'' के अभिनेता प्रभास ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘यह जानकर प्रसन्नता हुई कि नाटु नाटु' गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाला पहला एशियाई गीत है ... एमएम कीरावानी और टीम आरआरआर को फिर से इतिहास बनाने के लिए बधाई। आपने दुनिया को भारतीय सिनेमा की ताकत और जादू दिखाया है।'' अभिनेता महेश बाबू ने कहा कि एक भारतीय फिल्म के लिए दुनिया को खुश होते देखना किसी सपने के सच होने जैसा है। फिल्म 'पुष्पा' के कलाकारों अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने भी 'आरआरआर' टीम की सराहना की। फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता अजय देवगन ने भी फिल्म की टीम को बधाई दी। भट्ट ने इंस्टाग्राम पर वह वीडियो पोस्ट किया जब हॉलीवुड कलाकार जेनी ओर्टेगा ने विजेता के रूप में ‘‘नाटु नाटु" की घोषणा की।'' देवगन ने ट्वीट किया- ‘‘सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए गोल्डन ग्लोब घर लाने के लिए एम. एम. कीरावानी और राजामौली तथा टीम आरआरआर को हार्दिक बधाई।'

Rajasthan