https://www.choptaplus.in/

आइडियाथॉन हरियाणा 2023 : अपने विचार बताओ और जीतो 31,000, 21,000 व 11,000 के ईनाम

मोबाईल नम्बर 7341197533, 9875990224 पर संपर्क कर सकते हैं
 
ऐदिओथौन
21 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे

हरियाणा कौशल विकास मिशन द्वारा हरियाणा के आईटीआई, एचएसडीएम प्रशिक्षण केंद्रों, पॉलिटेक्निक कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों के साथ-साथ आम जनता के बीच उद्यमशीलता और स्टार्टअप विचारों को बढ़ावा देने के लिए आइडियाथॉन हरियाणा 2023 का शुभारंभ किया गया है।

 

इसके लिए इच्छुक प्रार्थी 1 दिसंबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं तथा विचारों को जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2023 निर्धारित की गई है। इसके बाद विजेताओं के लिए पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी। इस प्रतियोगिता में वैध परिवार पहचान पत्र आईडी वाले ही भाग ले सकते है। यह एक विशेष ऑनलाइन टेक इवेंट है जिसमें 4 लाख से रुपए अधिक की पुरस्कार राशि हरियाणा के 21 विजेताओं को प्रदान की जाएगी।
       

 

उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार एक महीने तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत हरियाणा के युवाओं को एक साथ लाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा हैं। इससे प्रार्थी अपनी रचनात्मकता और कौशल का उपयोग नवीन समाधान खोजने, वैश्विक चुनौतियों का सामना करने और वास्तविक दुनिया की समस्याओं के लिए प्रोटोटाइप या समाधान विकसित करने के लिए अपने विचार दे सकते है।

 

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की 12 श्रेणियों में प्रतिभागी अपने विचार प्रस्तुत कर सकते हैं। इनमें कृषि, किफायती और स्वच्छ ऊर्जा, रोबोटिक्स और अंतरिक्ष, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उभरती तकनीक, हेल्थटेक, क्लीनटेक, गतिशीलता, शिल्प और स्थिरता, स्वच्छ जल और स्वच्छता, उपभोक्ता और उद्यम प्रौद्योगिकी और अच्छा स्वास्थ्य और कल्याण शामिल हैं।
 

 

प्रतिभागी एकल या टीम के रूप में कार्यक्रम के लिए करवा सकते हैं पंजीकरण :
उपायुक्त ने बताया कि पंजीकरण में आसानी के लिए सभी जिलों को सात जोन में विभाजित किया गया है। प्रतिभागी अपने जिले के अनुसार जोन का चयन कर सकता है। जोनों में से प्रत्येक में तीन विजेताओं सहित कुल 21 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण में प्रत्येक जोन के लिए स्वर्ण, रजत और कांस्य पुरस्कार के रूप में क्रमश: 31,000 रुपए, 21,000 रुपए और 11,000 रुपए के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। आइडियाथॉन हरियाणा में पंजीकरण बारे विस्तृत जानकारी उक्त पोर्टल पर भी उपलब्ध है। प्रतिभागी एकल या टीम के रूप में कार्यक्रम के लिए पंजीकरण करवा सकते है और उन्हें अपने विचारों को 5 से अधिक स्लाइडों के पिच डेक और 2 मिनट के वीडियो पिच के साथ जमा करना होगा। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण और विचारों को जमा करवाने बारे किसी भी प्रश्न या सहायता के लिए प्रतिभागी हरियाणा कौशल विकास मिशन के कॉल सेंटर पर सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक मोबाईल नम्बर 7341197533, 9875990224 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा पंजीकरण और अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी आइडियाथॉन हरियाणा की वेबसाइट द्बस्रद्गड्डह्लद्धशठ्ठद्धड्डह्म्4ड्डठ्ठड्ड.द्बठ्ठ पर  भी सम्पर्क कर सकते हैं।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
सिरसा, 23 नवंबर। हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली बालिकाओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सम्मानित जाएगा। इसके लिए आवेदन की तिथि को बढ़ाकर 30 नवंबर किया गया है। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कुल 86 पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनमें से 11-11 हजार के 47 पुरस्कार व 39 पुरस्कार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए दिए जाएंगे। सराहनीय कार्य करने वाली बालिकाएं संबंधित जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में 30 नवंबर तक आवेदन जमा करवा सकती हैं।

 

उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राज्य स्तर पर आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय बालिका दिवस के सम्बन्ध निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशानुसार किसी भी बालिका द्वारा विभिन्न क्षेत्रों जैसे खेलकूद के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कोई स्थान प्राप्त किया हो, सांस्कृतिक गतिविधियों में राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतराष्टï्रीय स्तर पर कोई स्थान प्राप्त किया हो, समाज सेवा के कार्य में सराहनीय कार्य के लिए, मीडिया एवं साहित्य, खेल में सराहनीय कार्य करने वाली व बहादुरी के क्षेत्र में राज्य द्वारा राष्टï्रीय स्तर पर नाम भेजा गया हो आदि को पुरस्कार दिया जाएगा।
उन्होंनेे बताया कि इसके अतिरिक्त 60 प्रतिशत या उससे अधिक विशेष दिव्यांग बच्चों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया हो एवं चाइल्ड केयर संस्थान में रह रहे बच्चों ने इन क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किया हो उन बालिकाओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

Rajasthan