हरियाणा के सिरसा के एपेक्स अस्पताल के 25 साल: डॉ. आरके मेहता ने क्यों चुना था सरसा? जानिए सफलता की पूरी कहानी
सिरसा 11 मार्च। शहर के एपेक्स अस्पताल ने मानवीय सेवा के 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। पिछले कई वर्षों से यह अस्पताल मरीजों के इलाज और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के लिए जाना जाता है। प्रसिद्ध सर्जन डॉ. आरके मेहता और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीषा मेहता के नेतृत्व में अस्पताल लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है। डॉ. आरके मेहता ने रोहतक मेडिकल कॉलेज से सर्जरी की शिक्षा प्राप्त की और बाद में सरसा में रहकर लोगों की सेवा करने का निर्णय लिया।
उन्होंने 11 मार्च 2001 को एपेक्स अस्पताल की स्थापना की। वहीं डॉ. मनीषा मेहता ने महिला रोगों के उपचार के साथ-साथ वर्ष 2011 में सरसा में आईवीएफ सेंटर की शुरुआत की। अस्पताल में अब तक हजारों मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है और कई नि:संतान दंपत्तियों को संतान सुख भी मिला है। यहां देश-विदेश से भी लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं। डॉ. आरके मेहता और डॉ. मनीषा मेहता का कहना है कि मरीजों का विश्वास और आशीर्वाद ही उन्हें निरंतर सेवा के लिए प्रेरित करता है।
