https://www.choptaplus.in/

सिरसाः खूद की नहीं कोई बेटी तो गरीब व बेसहारा बेटियों का कर रही कन्यादान, सुमन वर्मा अब तक 108 लड़कियों का कर चूकी है कन्यादान

 
Suman Verma performing the 108th Kanyadaan of an orphan girl in Sirsa Shivalaya

सिरसा: जिले के सेक्टर-19 स्थित शिवालय में गुरुवार को 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ ग्रुप' ने एक अनाथ ब्राह्मण बेटी की शादी करवाकर अपना 108वां कन्यादान पूरा किया। संस्था की अध्यक्ष सुमन वर्मा के नेतृत्व में इस बेटी को घर-गृहस्थी का पूरा सामान और शगुन देकर विदा किया गया। यह मुहिम उन परिवारों के लिए बड़ा सहारा बन रही है जो बेटियों की शादी का खर्च उठाने में असमर्थ हैं।

सुमन वर्मा की खुद की कोई बेटी नहीं है। इसी कमी को उन्होंने अपनी ताकत बनाया और गरीब व बेसहारा बेटियों का कन्यादान करने की ठानी। हुडा सेक्टर के निवासियों के अलावा 'भोले का दुलारा ग्रुप' और 'श्री लक्ष्मीनारायण महिला संकीर्तन मंडल' ने भी इस शादी के आयोजन में अपना पूरा सहयोग दिया।

Suman Verma 108th Kanyadaan Sirsa

अपना 108 कन्यादान का संकल्प पूरा होने पर सुमन वर्मा ने बेहद खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि बिना मां-बाप की बेटियों की शादी करवाकर जो सुकून मिलता है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने साफ कहा कि उनका यह अभियान यहीं नहीं रुकेगा, बल्कि जब तक उनके शरीर में सांस है, बेसहारा बेटियों की शादी करवाने का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा। संस्था ने बेसहारा बेटियों के परिजनों से भी बेझिझक मदद के लिए संपर्क करने की अपील की है।

Rajasthan