https://www.choptaplus.in/

हरिभूमि आदर्श विद्या मंदिर गुडिया खेड़ा में वार्षिक उत्सव का आयोजन, बच्चों ने दिया नशे के खिलाफ बड़ा संदेश

 
Guests addressing the students during the annual function of Haribhoomi Adarsh Vidya Mandir in Gudiya Khera, Sirsa

सिरसा के हरिभूमि आदर्श विद्या मंदिर गुडिया खेड़ा में सोमवार को वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नन्हे बच्चों ने स्वागत गीत से किया। कार्यक्रम में हरियाणा राज्य सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बोर्ड के चेयरमैन अमरपाल राणा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सब इंस्पेक्टर प्रीति दुहन ने की, स्कूल प्रबंधन ने फूल मालाओं के साथ अभिनंदन किया। 

स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन अमरपाल राणा ने कहा कि वर्तमान समय में समाज में तेजी से पनप रही बुराइयों से अपने बच्चों को हर हाल में बचाएं। सब इंस्पेक्टर प्रीति दुहन ने कहा कि आज के दौर में बेटियों को अपनी आत्मरक्षा करना सीखना भी बहुत जरूरी है। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से बेटियों को पढाई के साथ-साथ सेल्फ डिफेंस सीखने और युवाओं को नशे के चंगुल से दूर रखने का संदेश दिया गया।

haribhoomi-adarsh-vidya-mandir-annual-function-gudiya-khera

समारोह में 'बेटी बचाओ फाउंडेशन' के संचालक तरुण भाटी ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने नशे को आज के समय की सबसे बड़ी समस्या बताया और इसके खिलाफ छेड़ी गई अपनी मुहिम के अनुभव ग्रामीणों के साथ साझा किए। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन कुमार पूनिया ने सभी मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह के समापन अवसर पर स्कूल के मुख्याध्यापक सुदेश कुमार बेनीवाल ने सभी का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कारित शिक्षा देना भी शिक्षण संस्थानों का मुख्य दायित्व है। सभी मेहमानों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया

इस अवसर पर प्रोफेसर दयानंद शर्मा, धर्मपाल सुथार, सज्जन गोदारा और आत्माराम पूनिया सहित अभिभावक व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Rajasthan